फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia top space scientist hospitalized after luna-25 moon mission fail eyes on chandrayaan-3

Russia: लूना-25 मिशन के क्रैश होने से लगा झटका, रूस के शीर्ष अंतरिक्ष विज्ञानी अस्पताल में भर्ती

Tue, 22 Aug 2023 09:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 22 Aug 2023 09:57 AM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए मिखाइल मारोव ने चंद्रमा मिशन के फेल होने पर कहा कि 'अभी जांच चल रही हैं लेकिन मैं परेशान क्यों ना होऊं, यह जिंदगी भर का सवाल है, मैं इससे दुखी हूं।

विज्ञापन
russia top space scientist hospitalized after luna-25 moon mission fail eyes on chandrayaan-3
रूस का मिशन लूना-25 हुआ क्रैश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की करीब आधी सदी बाद चांद की सतह पर उतरने की उम्मीदें उस वक्त टूट गईं, जब उसका चंद्रमा मिशन लूना-25 क्रैश हो गया। लूना-25 के क्रैश होने से रूस के अंतरिक्ष विज्ञानियों को बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह से रूस के शीर्ष भौतिक विज्ञानी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 
विज्ञापन


मिशन क्रैश होने दुखी हुए वैज्ञानिक
खबर के अनुसार, रूस के लूना मिशन के क्रैश होने के कुछ ही घंटों बाद रूस के शीर्ष वैज्ञानिक मिखाइल मारोव (90 वर्षीय) की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रूसी मीडिया के अनुसार, लूना-25 मिशन के फेल होने का उन्हें धक्का पहुंचा है। बाद में अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए मिखाइल मारोव ने चंद्रमा मिशन के फेल होने पर कहा कि 'अभी जांच चल रही हैं लेकिन मैं परेशान क्यों ना होऊं, यह जिंदगी भर का सवाल है, मैं इससे दुखी हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रूस की उम्मीदों को झटका
मारोव ने कहा कि 'हम चांद पर सही तरीके से लैंडिंग नहीं कर पाए, यह दुखी करने वाला है। मेरे लिए यह हमारे चंद्रमा प्रोग्राम को फिर से शुरू करने का आखिरी मौका था।' लूना-25 मिशन के साथ रूस को उम्मीद थी कि वह सोवियत संघ के समय के लूना प्रोग्राम को फिर से शुरू कर सकेंगे लेकिन रविवार को रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने पुष्टि की कि लूना-25 मिशन से संपर्क टूट गया है वह चांद की सतह पर क्रैश कर असफल हो गया है। 

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि लैंडिंग से पहले के ऑर्बिट में कोई तकनीकी खामी आने की वजह से रूस का लूना-25 मिशन नियंत्रण से बाहर चला गया था और आखिरकार चांद की सतह पर क्रैश हो गया। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी का शनिवार को ही लूना-25 से संपर्क टूट गया था। सोमवार को लूना-25 को चांद की सतह पर लैंड करना था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed