{"_id":"5ecfbadf8ebc3e909943b48d","slug":"russia-to-invite-france-president-macron-for-wwii-victory-military-parade-amid-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खतरे के बीच रूस मनाएगा दूसरे विश्व युद्ध की जीत का जश्न, फ्रांस के राष्ट्रपति को देगा न्योता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के खतरे के बीच रूस मनाएगा दूसरे विश्व युद्ध की जीत का जश्न, फ्रांस के राष्ट्रपति को देगा न्योता
Thu, 28 May 2020 06:52 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 28 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : social media
कोरोना की मार से जूझ रहे रूस ने दूसरे विश्व युद्ध की जीत का जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि यहां की स्थिति में अभी भी कोई अधिक सुधार नहीं हुआ है और इस जानलेवा महामारी की वजह से अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
लेकिन इन सबके बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विक्ट्री (जीत) परेड निकालने की मंजूरी दे दी है। 24 जून को होने वाले विशाल सैन्य परेड में शामिल होने के लिए राष्ट्राध्यक्षों को दोबारा से निमंत्रण देना शुरू कर दिया गया है। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के रूप में न्योता दिया गया है।
विज्ञापन
रुसी राष्ट्रपति ने यह कहते हुए परेड को मंजूरी दे दी कि देश में कोरोना का खतरनाक दौर गुजर चुका है। हालांकि 379,051 पुष्ट मामलों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस दुनिया का तीसरा देश है जहां कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों को देखें तो देश में पिछले 24 घंटों में 174 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 4,142 हो गई है। मॉस्को जो देश में वायरस का हॉटस्पॉट है, उसके मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा है कि 1 जून से शहर में लॉकडाउन हटा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि रूस में हालत बिगड़ने के बाद राष्ट्रपति के आदेश में देश में सेना को लगाना पड़ा है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उसने वायरस से रोकथाम के लिए 20,000 किट उपलब्ध करवाए हैं।