फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia teacher lost job for posting photo in Swimsuit, was restored after teachers agitation

स्विमसूट में तस्वीर पोस्ट करने पर गई टीचर की नौकरी, शिक्षकों ने चलाया आंदोलन तो बहाल हुईं

Wed, 03 Apr 2019 01:01 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Russia teacher lost job for posting photo in Swimsuit, was restored after teachers agitation
तातियाना कुशिनिकोवा - फोटो : social media
रूस के ओम्स्क में एक स्कूल में पढ़ाने वालीं 26 साल की विक्टोरिया पोपोवा के बाद अब रूस के ही बरनॉल शहर में रहने वाली 38 साल की टीचर तातियाना कुशिनिकोवा के साथ भी कुछ वैसा ही हुआ। तातियाना ने सोशल मीडिया पर स्विमसूट पहने तस्वीर पोस्ट कर दी थी जिसकी वजह से उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ा। लेकिन विक्टोरिया की तरह ही तातियाना के भी समर्थन में हजारों टीचर उतर आए और उसे नौकरी में फिर से बहाल कर दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले काफी समय से रूस में स्कूल टीचरों ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक ऑनलाइन अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत हजारों स्कूल टीचरों ने अपनी स्विमसूट वाली तस्वीरें हैशटैग 'टीचर भी इंसान हैं' शीर्षक के साथ शेयर कर रही हैं। यह सारी कवायद अपनी साथी टीचर को नौकरी वापस दिलवाने के लिए हो रही थी और इसमें वे कामयाब भी रहीं।
विज्ञापन


ताजा मामला तातियाना कुशिनिकोवा का है। तातियाना ने सोशल मीडिया पर स्विमसूट पहने तस्वीर पोस्ट कर दी थी। स्कूली छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की थी कि इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। प्रिंसिपल ने दोषी मानते हुए तातियाना से इस्तीफा ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की खबर वायरल हो गई और साथी टीचर तातियाना के समर्थन में आ गए। उन्होंने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दीं। इस अभियान के तहत सोमवार तक 1,500 से ज्यादा टीचरों ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। 
 
घटना के तूल पकड़ने पर शिक्षा मंत्री को दखल देना पड़ा। शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को तातियाना को टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में नियुक्ति दे दी। साथ ही उन्हें एक नया कोर्स भी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।  


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह कोर्स शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयरिंग के सकारात्मक प्रभाव और खतरों पर आधारित होगा। पिछले साल जून में भी साइबेरिया की टीचर के समर्थन में देशभर के टीचर आ गए थे। उसे प्लस साइज कपड़ों के लिए हुए फोटोशूट में मॉडलिंग करने की वजह से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed