फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: Sputnik V trial begins in Moscow among teenagers aged 12-17

रूस: मास्को में 12-17 उम्र के किशोरों के बीच शुरू हुआ स्पूतनिक-वी का परीक्षण

Tue, 06 Jul 2021 06:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मास्को
एजेंसी, मास्को Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 06:38 AM IST
सार

  • उप महापौर अनास्तासिया राकोवा ने बताया, किशोरों को आमतौर पर वयस्कों के लिए दी जाने वाली खुराक की तुलना में स्पूतनिक-वी की छोटी खुराक मिलेगी। रूस कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी से उछाल आने के बाद यह नया परीक्षण शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Russia: Sputnik V trial begins in Moscow among teenagers aged 12-17
Sputnik v - फोटो : social media

विस्तार

मास्को में 12-17 साल की उम्र के किशोरों के बीच कोरोना की स्पूतनिक-वी वैक्सीन का चिकित्सीय परीक्षण शुरू किया गया। उप महापौर अनास्तासिया राकोवा ने सोमवार को बताया, इस परीक्षण के लिए 100 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जिन्हें पहले कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन


उप महापौर अनास्तासिया राकोवा ने बताया, किशोरों को आमतौर पर वयस्कों के लिए दी जाने वाली खुराक की तुलना में स्पूतनिक-वी की छोटी खुराक मिलेगी। रूस कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी से उछाल आने के बाद यह नया परीक्षण शुरू किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि रूस की राजधानी मॉस्को में मई में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी देखने को मिली थी। वहीं, अब यहां कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के सामने आने की खबरों ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के इस वेरिएंट को 'मॉस्को स्ट्रेन' कहा जा रहा है। रूसी राजधानी में चंद हफ्तों में मरीज तीन गुना हो गए हैं। इसलिए कई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। वहीं, स्पूतनिक वी वैक्सीन के निर्माता इस कोरोना स्ट्रेन के खिलाफ टीके की प्रभाविता का पता लगाने के काम में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ दिनों पहले मॉस्को में 9056 नए मरीज मिले। यह दो सप्ताह पहले 3000 ही थे। 2020 के आरंभ में शुरू हुई कोरोना महामारी के बाद के ये सर्वाधिक मामले हैं। मॉस्को की आबादी 1.20 करोड़ है। नए मामलों को तेजी से बढ़ते देख मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने एक सप्ताह के कई पाबंदियों का एलान किया है।


इनमें लुजिनिकी स्टेडियम के बाहर यूरो-2020 फैन जोन के आसपास लोगों की संख्या सीमित करने, बड़े कार्यक्रमों में 1000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं करने, बड़े मनोरंजन कार्यक्रम बैन करने, डांस हॉल व फैन जोन अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं। 29 जून तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक फूड हॉल्स, मॉल्स, जू, खेल के मैदान, बार, रेस्रां बंद रहेंगे।  

बेहद संक्रामक है मॉस्को स्ट्रेन
इससे एक दिन पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि शहर कोरोना की नई लहर का सामना कर रहा है। शायद यह कोविड के नए वैरिएंट के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण तीन गुना हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed