फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: Son fed only 'sunshine' for a month after birth, death, father jailed for eight years

Russia: जन्म के बाद एक महीने तक बेटे को खिलाई सिर्फ 'धूप', मौत, पिता को आठ साल की जेल

Wed, 17 Apr 2024 11:45 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 17 Apr 2024 11:45 AM IST
सार

रूस की इन्फ्लूएंजर को अपने एक महीने के बेटे की मौत पर आठ साल की सजा सुनाई गई। वह बेटे को मां का दूध नहीं पीने देता था, वह उसे धूप के जरिए ही जिंदा रखना चाहता था।  कुपोषण और निमोनिया से बच्चे की मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
Russia: Son fed only 'sunshine' for a month after birth, death, father jailed for eight years
ल्युटी - फोटो : x_@medyanin51tonu

विस्तार

रूस की इन्फ्लूएंजर को अपने एक महीने के बेटे की मौत पर आठ साल की सजा सुनाई गई। वह बेटे को मां का दूध नहीं पीने देता था, वह उसे धूप के जरिए ही जिंदा रखना चाहता था। साथ ही वह दूसरों के लिए एक उदाहरण सेट करना चाहता था कि सिर्फ सूरज की रोशनी से जीवित रहा जा सकता है। कुपोषण और निमोनिया से बच्चे की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन


रूस की एक अदालत में बढ़ा अजीबो-गरीब केस आया। जिसमें एक महीने के बच्चे कोसमोस जिसका वजन 3.5 पाउंड था, उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि वह पहले से ही काफी कमजोर था। उसकी माता ओक्साना मिरोनोवा और पिता मैक्सिम ल्युटी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की सुनवाई के दौरान कोसमोस की मां ने जो खुलासा किया, उसे अदालत में बैठे सब लोग हैरान रह गए। उसने बताया कि मैक्सिम ल्युटी आलौकिक शक्तियों के लिए बेटे पर अजीब-अजीब प्रयोग किया करता था। प्रसव पीड़ा के दौरान जब मिरोनोवा के अस्पताल ले जाने की बारी आई तो उसने मना कर दिया। घर पर ही मिरोनोवा का प्रसव कराया गया। 
विज्ञापन


बेटे का जन्म हुआ उसका नाम कोसमोस रखा। लेकिन अब कोसमोस और मिरोनोवा के साथ प्रताड़ना शुरू हुई। ल्युटी को मिरोनोवा को जबरन शाकाहारी भोजन करवाया, जिसमें जामुन इत्यादि खिलवाए। उसका मानना था कि इससे शरीर में आध्यात्मिक ऊर्जा का विकास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद तो उसने हद कर दी। उसने मिरोनोवा को बच्चे को  दूध पिलाने के लिए भी मना कर दिया। मिरोनोवा की बहन ने अदालत में बताया कि ल्युटी का मानना था कि सूर्य ही बच्चे को दूध पिला रहा है। उसने बताया कि मिरोनोवा कई बार ल्युटी से छिपकर बेटे को दूध पिलाती है। लेकिन उसे हमेशा डर रहता था कि की ल्युटी को पता न चल जाए। मिरोनोवा की बहन ओलेसा ने कहा कि एक बच्चा सूर्य के भरोसे कैसे जीवित रह सकता है, उसे मां के दूध की आवश्यकता तो होती ही है।

मिरोनोवा ने बताया कि ल्युटी अपने बेटे कोसमोस में आलौकिक शक्तियां चाहता था, वह उस पर एक प्रयोग भी कर रहा था। वह चाहता था कि कोसमोस सिर्फ सूर्य की रोशनी के सहारे ही जीवित रहे। बीमार होने पर उसे दवाई नहीं देता था, बल्कि उसने कोसमोस को ठंडे पानी से नहलाया, सिर्फ इसलिए कि इससे बच्चा मजबूत होगा। 

मिरोनोवा की मां ने बताया कि पागल था ल्युटी
ओक्साना मिरोनोवा की मां गैलिना ने बच्चे की मौत पर अफसोस जताते हुए कहा कि मैंने महसूस किया कि उसमें कुछ तो अलग से वह आम लोगों की तरह नहीं था, वह पागल था। उन्होंने कहा कि मिरोनोवा उसके लिए बलि का बकरा थी। जब भी उसकी मां उसे समझाने की कोशिश करती वह उनकी बातों को अनसुनी कर देती थी। उन्होंने बताया कि ल्युटी चाहता था कि कोसमोस ऐसा आदमी बने जो केवल सूरज की रोशनी खाता-पीता हो। 


ल्युटी ने जल्द रिहा होने की सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट
ल्युटी ने जनवरी में एक सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें उसने कहा था कि उसे जल्दी रिहा होने की उम्मीद है। मामले की सुनवाई के आखिरी समय पर उसने कहा कि वह जानबूझकर गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने के कारण हाई सिक्योरिटी जेल में आठ सालों के लिए कैद है। हालांकि कारावास में उसने काफी हरकतों में सुधार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed