फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Says Ready To Ensure Safety Of Ships with grains Leaving Ukraine Ports but demands lifting of sanctions news in hindi

Russia-Ukraine Crisis: रूसी विदेशी मंत्री बोले- यूक्रेन से अनाज के निर्यात में सहयोग करेंगे, पर हमारे ऊपर लगे प्रतिबंध हटें

Wed, 08 Jun 2022 07:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 08 Jun 2022 07:11 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बीते दिनों में महंगाई ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। आलम यह है कि यूक्रेन से कई अहम खाद्य पदार्थों का निर्यात तक रुक चुका है। इसका असर गरीब और मध्यम आय वर्ग वाले देशों से लेकर अमीर देशों पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
Russia Says Ready To Ensure Safety Of Ships with grains Leaving Ukraine Ports but demands lifting of sanctions news in hindi
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि उनकी सेना यूक्रेन के बंदरगाहों से निकलने वाले अनाज भरे शिप्स को सुरक्षित रास्ता देगी। लावरोव ने कहा कि हम तुर्की की मध्यस्थता के साथ ही सहयोग को आगे बढ़ाना चाहेंगे। गौरतलब है कि रूसी विदेश मंत्री इस वक्त तुर्की के दौरे पर हैं। उनके दौरे से पहले ही कई देश रूस और यूक्रेन युद्ध को दुनिया में महंगाई की वजह बता चुके हैं। 
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बीते दिनों में महंगाई ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। आलम यह है कि यूक्रेन से कई अहम खाद्य पदार्थों का निर्यात तक रुक चुका है। इसका असर गरीब और मध्यम आय वर्ग वाले देशों से लेकर अमीर देशों पर भी पड़ा है। नतीजतन रूस के पक्ष में खड़े देशों ने भी यूक्रेन से होने वाले निर्यात को सुरक्षित रास्ता देने की मांग की है। 
विज्ञापन


हालांकि, रूस के विदेश मंत्री ने साफ किया कि अगर हमें यूक्रेन के खाद्य पदार्थों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में जाने की इजाजत देनी है तो हमें अपने खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग उठानी होगी। गौरतलब है कि रूस के खिलाफ लगे प्रतिबंधों की वजह से इस देश से होने वाले अधिकतर निर्यातों पर रोक लग गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईबीएम ने रूस में अपना कारोबार समेटना शुरू किया
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम ने रूस में कर्मचारियों की छंटनी के साथ अपने कारोबार को व्यवस्थित तरीके से समेटना शुरू कर दिया है। आईबीएम के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरविंद कृष्णा ने यह जानकारी देते कहा कि कंपनी देश में अपने कर्मचारियों के साथ खड़ी रहेगी।

इससे पहले मार्च में कंपनी ने यूक्रेन पर सैन्य हमले की वजह से रूस में अपने कारोबार को बंद करने की घोषणा की थी। इस दौरान कई पश्चिमी देशों ने भी रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। आईबीएम ने मंगलवार को कहा कि उसने रूस में अपने कारोबार को व्यवस्थित रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।


आईबीएम के चेयरमैन कृष्णा ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने सात मार्च को यूक्रेन युद्ध के कारण रूस में कंपनी के कारोबारी परिचालन को बंद करने का अपना निर्णय साझा किया था। प्रभावित क्षेत्रों में कर्मचारियों तथा उनके परिवारों की सुरक्षा और देखभाल पर महीनों से हमारा ध्यान केंद्रित है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed