फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia sanctions 500 US Citizen including Former President Barack Obama and senators journalists news and upda

US-Russia: पुतिन सरकार ने 500 अमेरिकियों पर लगाए प्रतिबंध, ओबामा समेत यह बड़े नाम नहीं रख पाएंगे रूस में कदम

Sat, 20 May 2023 08:41 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 20 May 2023 08:41 AM IST
सार

अमेरिका के इन कदमों पर रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि वॉशिंगटन को काफी पहले सीख लेना चाहिए था कि उसका कोई भी दुश्मनी वाला कदम बिना जवाब के नहीं होगा। 

विज्ञापन
Russia sanctions 500 US Citizen including Former President Barack Obama and senators journalists news and upda
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने देश में 500 अमेरिकी नागरिकों की एंट्री को बैन कर दिया है। इनमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर टेलीविजन जगत की कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि बाइडन प्रशासन की तरफ से बार-बार रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों के मद्देनजर अब पुतिन सरकार भी 500 अमेरिकियों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर अमेरिका लगातार रूसी कंपनियों और लोगों को अपनी ब्लैकलिस्ट में शामिल कर रहा है, जिससे रूसी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जा सके।  शुक्रवार को ही अमेरिका ने रूस से जुड़े 100 से ज्यादा संस्थानों और लोगों को प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि, रूस की तरफ से ऐसा कोई कदम काफी कम ही देखा गया। 
विज्ञापन


अमेरिका के इन कदमों पर रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि वॉशिंगटन को काफी पहले सीख लेना चाहिए था कि उसका कोई भी दुश्मनी वाला कदम बिना जवाब के नहीं होगा। जिन लोगों को रूस की तरफ से बैन किया गया है, उनमें टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट, जिमी किमेल और सेथ मायर्स शामिल हैं। सीएनएन एंकर एरिन बर्नेट और एमएसएनबीसी प्रेजेंटर्स  जो स्कारबरो के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने कहा है कि उसने अमेरिकी सांसदों और रूस के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने वाले थिंक टैंक के लोगों को भी ब्लैकलिस्ट किया है। इसके अलावा यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने वाली कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। 


इसी बयान में रूस की ओर से कहा गया है कि उसकी तरफ से अमेरिकी पत्रकार इवान गोरशकोविच के लिए कॉन्स्युलर विजिट को मंजूरी नहीं दी है। इवान को इसी साल मार्च में जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले अमेरिका ने भी संयुक्त राष्ट्र के सत्र के लिए आने वाले रूसी पत्रकारों और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के लिए वीजा जारी करने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed