फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia's president Vladimir Putin said Yevgeny Prigozhin was a talented person

Russia: पुतिन ने विमान दुर्घटना पर जताया दुख, वैगनर चीफ को लेकर बोले- वह 'प्रतिभाशाली व्यक्ति' थे लेकिन..

Fri, 25 Aug 2023 05:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरवार को पहली बार वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रिगोझिन को एक प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया।  

विज्ञापन
Russia's president Vladimir Putin said Yevgeny Prigozhin was a talented person
व्लादिमीर पुतिन, येवगेनी प्रिगोझिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी वी.प्रिगोझिन की मौत को लेकर चुप्पी तोड़ी और विमान दुर्घटना में मारे गए सभी दस पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन

 

निजी अर्धसैनिक बल का निर्माण कर यूक्रेन, सीरिया और कई अफ्रीकी देशों में मॉस्को की ओर से लड़ने वाले प्रिगोझिन 23 अगस्त को एक विमान से यात्रा कर रहे थे। यह विमान मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें वैगनर समूह के प्रमुख की भी मौत हो गई। वह 62 साल के थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वैगनर समूह के प्रमुख एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने जीवन में गंभीर गलतियां कीं थीं। पुतिन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी मौत में सरकार का कोई हाथ नहीं है। 

विज्ञापन

जिस समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि इसमें प्रिगोझिन भी सवार थे या नहीं। उनकी मौत की पुष्टि नहीं की गई थी।  पेंटागन के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को एक ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका का मानना है कि वैगनर प्रमुख के दुर्घटना में मारे जाने की संभावना है।

विमान त्वेर क्षेत्र दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। यहां पास के ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने विमान को आसमान से गिरते देखा लेकिन उससे पहले उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। रूसी मीडिया की खबरों के मुताबिक इस बात की जांच की जा रही है कि विमान को बम से उड़ाया गया या दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 

एक अमेरिकी अधिकारी ने सीबीएस न्यूज को बताया कि विमान में विस्फोट की संभावना प्रतीत होती है। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस बात की संभावना है कि विमान में बम विस्फोट हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed