{"_id":"6425c539bac68b4544093a66","slug":"russia-s-fsb-security-service-detained-a-reporter-for-us-newspaper-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: जासूसी के शक में 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' का पत्रकार गिरफ्तार, ब्लिंकन बोले- तुरंत रूस छोड़ें अमेरिकी नागरिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: जासूसी के शक में 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' का पत्रकार गिरफ्तार, ब्लिंकन बोले- तुरंत रूस छोड़ें अमेरिकी नागरिक
Fri, 31 Mar 2023 12:50 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:50 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट किया कि हम रूस की घोषणा को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम रूस में रहने वाले या यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों से तुरंत छोड़ने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
- फोटो : twitter.com/SecBlinken
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए काम करने वाले एक अमेरिकी पत्रकार को जासूसी के आरोप में पकड़ा है। शीर्ष रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी के मुताबिक, इवान गेर्शकोविच को बृहस्पतिवार को येकातेरिनबर्ग के यूराल शहर में कथित तौर पर गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया। वह सैन्य औद्योगिक परिसर के उद्यमों में एक-एक की गतिविधियों की गोपनीय जानकारी जुटा रहा था।
विज्ञापन
एफएसबी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि गिरफ्तारी कहां की गई। दोषी पाए जाने पर गेर्शकोविच को 20 साल की कैद हो सकती है। इवान के खिलाफ रूस के क्रिमिनल कोड की धारा 276 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट किया कि हम रूस की घोषणा पर बहुत चिंतित हैं कि उसने एक अमेरिकी नागरिक पत्रकार को हिरासत में लिया है और हम रूस में रहने वाले या यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों से तुरंत छोड़ने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमेरिका में बुजुर्ग महिला से एक लाख डॉलर से ज्यादा की ठगी, भारतीय मूल के दो युवक गिरफ्तार
ब्लिंकेन ने एक बयान में कहा कि हम एक अमेरिकी नागरिक पत्रकार को रूस द्वारा हिरासत में लिए जाने से बहुत चिंतित हैं। हम इस स्थिति पर वॉल स्ट्रीट जर्नल के संपर्क में हैं। जब भी किसी अमेरिकी नागरिक को विदेश में हिरासत में लिया जाता है, तो हम तुरंत कांसुलर एक्सेस की मांग करते हैं और सभी उचित सहायता प्रदान करना चाहते हैं।
बयान में कहा गया है कि सबसे कड़े शब्दों में, हम क्रेमलिन द्वारा पत्रकारों और नागरिक समाज की आवाज को डराने, दबाने और दंडित करने के निरंतर प्रयासों की निंदा करते हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने भी रूस में इवान गेर्शकोविच की गिरफ्तारी पर चिंता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि कल रात, व्हाइट हाउस और स्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने गेर्शकोविच की कंपनी वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात की।