फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia reports record Covid deaths for fifth straight day

रूस: लगातार पांचवें दिन 650 से ज्यादा मौतें, फिर से वैक्सीन की बूस्टर डोज लगनी हुई शुरू

Sat, 03 Jul 2021 04:11 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 04:11 PM IST
सार

रूस में कोरोना काल बनकर टूट रहा है। देश में रोजोना 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहीं मौतों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर पुतिन सरकार चिंतित है। 

विज्ञापन
Russia reports record Covid deaths for fifth straight day
रूस की कोरोना - फोटो : Pixabay/Amarujala

विस्तार

रूस में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमण के कारण रिकॉर्ड मौत हुई हैं। शुक्रवार को 650 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई है जो कि महामारी से प्रतिदिन होने वाली मौत की सर्वाधिक संख्या है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में ही 672 लोगों की मौतें हुई है। वैक्सीन की धीमी रफ्तार और डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण मृतकों की संख्या बढ़ रही है।  इससे पहले गुरुवार को 679 और बुधवार को 669 मौत दर्ज की गई थीं।
विज्ञापन


संकट से निपटने के लिए बूस्टर डोज की शुरुआत
इस संकट से निपटने के लिए अब लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज देना शुरू किया गया है।रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को उन लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की शुरुआत की है, जो संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं या जिन्हें छह महीने पहले वैक्सीन लग चुकी है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों की संख्या में बढोतरी के बीच इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि उन्होंने बूस्टर डोज ली है और शहर के निवासियों से भी यह डोज लेने की अपील की है। बूस्टर की डोज लेने से वैक्सीन का प्रभाव बढ़ने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बूस्टर डोज से मिलेगा लाभ
सोबयानिन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘महामारी के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने टीकाकरण के छह महीने बाद वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है । मैं आपसे विनती करता हूं कि वायरस से अतिरिक्त सुरक्षा पाने का यह मौका हाथ से ना जाने दें। बता दें कि रूस में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। वैक्सीन लेने के बाद भी लोग डेल्टा वैरिएंट की चपेट में आ रहे हैं। इसे देखते हुए बूस्टर डोज लगाने की सलाह दी जा रही है। बूस्टर डोज से ज्यादा सुरक्षा मिलने की बात कही जा रही है। मॉस्को के स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट की बूस्टर डोज देनी शुरू की हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed