फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia ready to give way to Ukraines food-laden ships EU chief alleges big

Russia-Ukrain War: यूक्रेन के खाद्यान्न से लदे जहाजों को रास्ता देने के लिए तैयार रुस, यूरोपीय यूनियन की प्रमुख ने लगाया बड़ा आरोप

Wed, 25 May 2022 10:25 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 May 2022 10:25 PM IST
सार

यूरोपीय यूनियन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन का कहना है कि रुस आद्यान्न को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। 

विज्ञापन
Russia ready to give way to Ukraines food-laden ships EU chief alleges big
यूरोपीय यूनियन - फोटो : social Media

विस्तार

काला सागर के तट पर स्थित यूक्रेनी बंदगाहों से अन्य देशों में जाने वाले खाद्यान्न से लदे यूक्रेन के जहाजों को रास्ता देने के लिए रुस तैयार हो गया है। जिसे लेकर यूरोपीय यूनियन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन का बयान सामने आया है। अर्सला ने रुस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आद्यान्न को हथियार बनाकर दुनिया की मुश्किलें बढ़ाने में लगा है।

विज्ञापन

 
रुसी विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको ने बताया कि उन्होंने इसे लेकर काला सागर में तैनात अपनी नैसेना को आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि रुसी सेना ने काला सागर के तट पर स्थित यूक्रेनी बंदरगाहों पर कब्जा किया हुआ है। जिस वजह से वहां आने-जाने वाले हर तरह के जहाजों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। रुस-यूक्रेन के बीच तीन महीने से युद्ध जारी है। जिस वजह से पिछले तीन महीने से वहां से गेहूं की आपूर्ति बंद है। जिसके चलते दुनिया में खाद्यान्न संकट पैदा होने लगा है।
विज्ञापन

 
युद्ध में यूक्रेन के 4,200 से ज्यादा नागरिकों की मौत
रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए तीन महीने पूरे हो गए। इस युद्ध में यूक्रेन के 4,200 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। 5,500 से ज्यादा नागरिक घायल हैं। यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूस के 29 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ा
रूस से चल रहे युद्ध के बीच 75 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ने को मजबूर हो गए। करीब 43 लाख से ज्यादा लोगों ने पड़ोसी देश पोलैंड में शरण ली है। इसके अलावा 9.43 लाख लोग रोमानिया, 6.26 लाख लोग अपना देश छोड़कर हंग्री में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed