फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia President Vladimir Putin warns NATO of strong response over its activities in Ukraine calling it red line for Moscow news in Hindi

पुतिन की चेतावनी: यूक्रेन में अपनी गतिविधियों पर लगाम लगाए नाटो, वरना सख्त प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहे

Tue, 30 Nov 2021 09:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Nov 2021 09:38 PM IST
सार

रूस ने यूक्रेन की उत्तरी सीमा के पास बड़ी संख्या में हथियार और सैनिकों की तैनाती की है। नाटो इसी बात से परेशान है। पश्चिमी देशों में इस बात की चिंता बढ़ रही है कि रूस अपने पड़ोसी यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Russia President Vladimir Putin warns NATO of strong response over its activities in Ukraine calling it red line for Moscow news in Hindi
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को नाटो की यूक्रेन में सैनिकों और हथियारों की तैनाती के खिलाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि यह रूस के लिए एक रेड लाइन का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि अगर नाटो की ये गतिविधियां जारी रहीं तो उसे सख्त प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी देशों की ओर से जताई जा रही इस चिंता पर कि रूस कथित तौर पर यूक्रेन पर आक्रमण करना चाहता है, पुतिन ने कहा कि मॉस्को भी सीमा के पास नाटो की गतिविधियों को लेकर भी उतना ही चिंतित है। 

विज्ञापन


एक ऑनलाइन निवेश फोरम के भागीदारों के साथ बात करते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पूर्व की ओर नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार ने मॉस्को को मूल सुरक्षा हितों के सामने खतरा उत्पन्न किया है। उन्होंने चिंता जताई कि धीरे-धीरे ऐसी स्थिति बन सकती है कि नाटो यूक्रेन के क्षेत्र का इस्तेमाल उन मिसाइलों की तैनाती के लिए करे जो महज पांच मिनट में रूप से कमांड सेंटर तक पहुंच सकती हैं। पुतिन ने आगे कहा कि इस तरह के खतरों का उत्पन्न होना हमारे लिए एक 'रेड लाइन' की तरह है।
विज्ञापन


इन्हीं खतरों से निपटने के लिए बनानी पड़ी हाइरपसोनिक मिसाइल: पुतिन
उन्होंने कहा कि इन्हीं उभरते खतरों से निपटने के लिए मॉस्को को नई हाइपरसोनिक मिसाइलें विकसित करनी पड़ी हैं। पुतिन ने कहा, 'हमें क्या करना चाहिए? हमें उन लोगों को जवाब देने के लिए कुछ वैसा ही विकसित करना होगा जिसके बल पर वो हमारे लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। और हम आज भी ऐसा कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल अगले साल की शुरुआत में नौसेना में शामिल की जाएगी। ये नई हाइपरसोनिक मिसाइल भी पांच मिनट के अंदर ही अपने निशाने तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखने वाले समझौतों पर शुरू की जाए वार्ता'
पुतिन ने जिस मिसाइल की बात की उसका नाम जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। यह ध्वनि की गति से नौगुना अधिक तेजी से उड़ान भर सकती है और इसकी मारक क्षमता लगभग 1000 किलोमीटर है। परीक्षणों के कई दौर से गुजर चुकी इस हाइपरसोनिक मिसाइल का सोमवार को ही एक सफल परीक्षण किया गया था। पुतिन ने कहा कि किसी भी तरह से अनावश्यक तनाव से बचने के लिए, रूस और पश्चिमी देशों को उन सभी समझौतों पर बातचीत करनी चाहिए जो सभी पक्षों के सुरक्षा हितों का सम्मान करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed