फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Missile Attacked On Ukraine at least Three cities, Vladimir Putin To visit Belarus

Russia-Ukraine War: रूसी सेना हुई और अधिक आक्रामक, यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल से हमले, बेलारूस जाएंगे पुतिन

Fri, 16 Dec 2022 02:51 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 16 Dec 2022 02:51 PM IST
सार

रूसी सेना ने एक बार फिर से यूक्रेन के तीन बड़े शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले कर दिए हैं। इस हमले में कई इमारतों के ध्वस्त होने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
Russia Missile Attacked On Ukraine at least Three cities, Vladimir Putin To visit Belarus
रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन में बरसाए मिसाइल - फोटो : Social media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के नौ महीने से अधिक हो जाने के बाद भी पुतिन की सेना अपने हमले कम नहीं कर रही । ताजा रिपोर्ट के अनुसार रूसी सेना ने एक बार फिर से यूक्रेन के तीन बड़े शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले कर दिए हैं। राजधानी कीव के मेयर ने शहर के मध्य जिलों में धमाकों की सूचना दी है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा कि डेसन्यान जिले में विस्फोटों की आवाज सुनी गई और निवासियों को शेल्टर का सहारा लेने की चेतावनी दी। वहीं, पूर्वी खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि रूसी हमलों के बाद मुख्य शहर में बिजली नहीं है।

विज्ञापन


क्रिसमस के दौरान भी हमले नहीं रुकेंगे: रूस
रूस ने बुधवार को जानकारी दी है कि वह यूक्रेन में मौजूद अधिकारी पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली को ध्वस्त करने की कोशिश करेगा। रूसी सेना के अधिकारियों के मुताबिक क्रिसमस के दौरान भी हमले नहीं रुकेंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सप्ताहांत तक अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देगा। इसे भेजने के लिए वह योजना को अंतिम रूप दे रहा है। 
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति जाएंगे बेलारूस
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने समकक्ष और सहयोगी अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ वार्ता के लिए सोमवार को बेलारूस जाएंगे। बेलारूस प्रेसीडेंसी ने शुक्रवार को कहा कि यह बैठक मिन्स्क में इंडिपेंडेंस पैलेस, लुकाशेंको के कार्यालय में होगी। यह दौरा यूक्रेन में रूस के हमले के 10 महीने बाद आया है, जिसे बेलारूसी क्षेत्र सहित कई दिशाओं से शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed