{"_id":"5ba0d8fc867a55013c43b11e","slug":"russia-military-plane-missing-reports-14-armymen-on-board-over-mediterranean","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियाई मिसाइल के निशाने पर आया रूस का लापता आर्मी विमान, 14 सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरियाई मिसाइल के निशाने पर आया रूस का लापता आर्मी विमान, 14 सैनिकों की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
Russia Military
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया के भूमध्यसागर तट के ऊपर उड़ान भर रहा रूसी सेना का विमान अचानक लापता हो गया। रूस की सेना के मुताबिक लापता हुए विमान में 14 लोग सवार थे। रडार से लापता हुए रूसी सैन्य विमान के बारे में माना जा रहा है कि इजरायल मिसाइल हमले के दौरान सीरियाई डिफेंस ने अनजाने में इसे मार गिराया।
विज्ञापन
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सोमवार को लताकिया से रूस के वायुसेना ठिकाने पर लौट रहा था कि अचानक रडार से गायब हो गया। इस मामले में रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायली वायुसेना ने रूसी विमान को उस दिशा में बढ़ने के लिए मजबूर कर दिया, जहां सीरियाई मिसाइलें दागी जा रही थीं। हालांकि, इस मामले में अभी तक सीरिया सरकार ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विमान गायब होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू हो गई। रूसी विमान के लापता होने के मामले में अमेरिका ने दावा किया है कि इजरायली हमले से बचने के लिए सीरिया की ओर से किए जा रहे फायरिंग में रूसी विमान भी शिकार हो गया। वहीं, इस मामले का दोष सीरिया ने भी इजरायल को ही दिया है।
विज्ञापन
पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है। अमेरिकी सेना ने मिसाइल लांच नहीं की थी।
रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सीरिया में खमेइमिम एयरबेस के करीब आईएल-20 एयरक्राफ्ट के साथ अचानक संपर्क टूट गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि लापता विमान में 14 सैनिक सवार थे। विमान के साथ लापता हुए 14 सैनिकों के लिए राहत अभियान जारी है।