{"_id":"690722ad95b8dc4a3204c3c5","slug":"russia-launches-new-nuclear-submarine-khabarovsk-armed-with-poseidon-doomsday-drone-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: रूस ने लॉन्च की खाबरोवस्क पनडुब्बी, पोसेइडॉन ड्रोन से है लैस; तटीय शहरों को एक झटके में कर सकती है खाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: रूस ने लॉन्च की खाबरोवस्क पनडुब्बी, पोसेइडॉन ड्रोन से है लैस; तटीय शहरों को एक झटके में कर सकती है खाक
Sun, 02 Nov 2025 03:01 PM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 02 Nov 2025 03:01 PM IST
सार
रूस ने खाबरोवस्क नामक नई परमाणु पनडुब्बी लॉन्च की है, जो डूम्सडे ड्रोन पोसेइडॉन से लैस होगी। यह पनडुब्बी रूस की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और वैश्विक जलक्षेत्र में उसकी रणनीतिक शक्ति बढ़ाएगी।
विज्ञापन
पनडुब्बी (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : पीआईबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने एक और शक्तिशाली हथियार के रूप में अपनी नई परमाणु पनडुब्बी ‘खाबरोवस्क’ लॉन्च की है। यह पनडुब्बी पोसेइडॉन नामक परमाणु ड्रोन से लैस होगी, जिसे ‘डूम्सडे मिसाइल’ भी कहा जाता है क्योंकि यह तटीय देशों को पूरी तरह नष्ट करने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन
इस ऐतिहासिक लॉन्चिंग समारोह में रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसव और नौसेना प्रमुख एडमिरल अलेक्जेंडर मोइसयेव मौजूद थे। सेवरोडविंस्क के सेवमाश शिपयार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बेलोउसव ने कहा आज हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है भारी परमाणु-संचालित मिसाइल क्रूजर ‘खाबरोवस्क’ लॉन्च किया जा रहा है। सेवमाश शिपयार्ड वही स्थान है जहां भारत के INS विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट कैरियर का भी निर्माण और पुनर्निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Mexico: मेक्सिको के सुपरमार्केट में धमाके के बाद लगी आग; कम से कम 23 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल
विज्ञापन
अत्याधुनिक अंडरवॉटर हथियारों से लैस
रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह पनडुब्बी अत्याधुनिक अंडरवॉटर हथियारों और रोबोटिक सिस्टम्स से लैस है, जो रूस की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और वैश्विक जलक्षेत्रों में उसके राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगी। रूसी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खाबरोवस्क’ का डिजाइन रूबिन डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है और यह आधुनिक नौसेना अभियानों के लिए विकसित की गई है।
‘पोसेइडॉन ड्रोन’ क्या है?
यह एक परमाणु-संचालित अंडरवॉटर ड्रोन है, जो अत्यधिक गहराई और लंबी दूरी तक जा सकता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में घोषणा की थी कि पोसेइडॉन का सफल परीक्षण किया गया है। इस ड्रोन में लगाया गया न्यूक्लियर पावर प्लांट पारंपरिक सबमरीन रिएक्टर से 100 गुना छोटा है।
ये भी पढ़ें:- यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा ड्रोन हमला: तुआप्से बंदरगाह को जलाकर किया खाक, तेल टैंकर को भी बनाया निशाना
पोसाइडन ड्रोन पूरे तटीय देशों को खत्म करने में सक्षम
रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने इस हथियार को डूम्सडे मिसाइल करार दिया, जबकि रूसी संसद की रक्षा समिति के प्रमुख अंद्रेई कार्तापोलोव ने कहा कि यह ड्रोन पूरे तटीय देशों को खत्म करने में सक्षम है। विशेषज्ञों का कहना है, इस लॉन्च के साथ रूस ने संकेत दिया है कि वह भविष्य की अंडरवॉटर युद्ध तकनीक में दुनिया से कई कदम आगे बढ़ चुका है।