फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia launches major attack on Ukraine amid ceasefire, fires 108 drones and missiles overnight

Russia-Ukraine war: युद्धविराम के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, रातभर दागे 108 ड्रोन और मिसाइलें

Wed, 06 May 2026 02:07 PM IST
Riya Dubey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Wed, 06 May 2026 02:07 PM IST
सार

रूस ने यूक्रेन द्वारा घोषित एकतरफा युद्धविराम के बावजूद बुधवार तड़के यूक्रेन पर 108 ड्रोन और तीन मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेन ने आरोप लगाया कि मॉस्को ने सीजफायर और अंतरराष्ट्रीय अपीलों को नजरअंदाज किया। वहीं रूस ने दावा किया कि उसने 53 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं।

विज्ञापन
Russia launches major attack on Ukraine amid ceasefire, fires 108 drones and missiles overnight
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। यूक्रेन की ओर से घोषित एकतरफा युद्धविराम लागू होने के कुछ ही घंटों बाद रूस ने बुधवार तड़के यूक्रेनी शहरों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि मॉस्को ने युद्धविराम की घोषणा को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए रातभर लगातार हमले जारी रखे।

विज्ञापन

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने क्या जानकारी दी?

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने बताया कि रूस ने रातभर में 108 ड्रोन और तीन मिसाइलें दागीं। हमले देर रात से शुरू होकर बुधवार सुबह तक जारी रहे। उन्होंने कहा कि रूस ने संघर्ष रोकने की अंतरराष्ट्रीय अपीलों को फिर खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


सिबिहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मॉस्को ने एक बार फिर युद्ध रोकने की वास्तविक और निष्पक्ष अपील को नजरअंदाज कर दिया, जिसे कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस ने क्या दावा किया?

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन ने भी अपने घोषित युद्धविराम का पालन नहीं किया। मंत्रालय के अनुसार, रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक रूस के विभिन्न इलाकों, अवैध रूप से कब्जाए गए क्रीमिया प्रायद्वीप और ब्लैक सी क्षेत्र के ऊपर 53 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।


दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की ओर से प्रस्तावित दो दिवसीय युद्धविराम के जवाब में अपना एकतरफा सीजफायर घोषित किया था। रूस ने शुक्रवार और शनिवार को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 81वीं वर्षगांठ के मौके पर अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की थी। हालांकि यूक्रेन ने साफ कहा था कि यदि रूस ने युद्धविराम का उल्लंघन किया तो जवाबी सैन्य कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले मंगलवार को भी रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में यूक्रेन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए थे। लगातार बढ़ते हमलों ने युद्धविराम और शांति वार्ता की उम्मीदों को और कमजोर कर दिया है।

यूक्रेन ने रूस की युद्धविराम घोषणा को दिखावा बताया है। विदेश मंत्री सिबिहा ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  को केवल सैन्य परेड और राजनीतिक संदेशों की चिंता है, आम लोगों की जान की नहीं। उन्होंने कहा, पुतिन को मानव जीवन से ज्यादा सैन्य परेड की चिंता है।

यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील की है। कीव ने रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाने, उसे कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने, युद्ध अपराधों के लिए जवाबदेही तय करने और यूक्रेन को सैन्य एवं मानवीय सहायता बढ़ाने की मांग की है।


गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद शुरू हुए इस युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों की अगुवाई में कई कूटनीतिक प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed