{"_id":"6a4b09e3038c21c1220834c8","slug":"russia-launches-ballistic-missile-attack-on-kyiv-ahead-of-nato-summit-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: नाटो की बैठक से पहले रूस का युक्रेन पर बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन अटैक में सात लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: नाटो की बैठक से पहले रूस का युक्रेन पर बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन अटैक में सात लोगों की मौत
Mon, 06 Jul 2026 07:20 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:20 AM IST
सार
नाटो शिखर सम्मेलन शुरू होने से एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया। इससे पहले राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के बड़े हमले की आशंका जताई थी। आखिर नाटो बैठक से ठीक पहले हुए इस हमले का क्या संदेश है और क्या इससे युद्ध और तेज हो सकता है?
विज्ञापन
जेलेंस्की ने कुछ घंटे पहले ही दी थी चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नाटो शिखर बैठक से ठीक पहले रूस ने युक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है और मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने एक साथ कई तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया। कीव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया कि शहर के कम से कम दो जिलों में मलबा गिरने से आग लग गई और नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी। हालांकि शुरुआती जानकारी में किसी नए बड़े जनहानि के आंकड़े जारी नहीं किए गए। इससे पहले भी पिछले सप्ताह रूस ने कीव पर बड़ा हमला किया था, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हुई थी।

जेलेंस्की ने पहले ही बड़े हमले की चेतावनी क्यों दी थी?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा था कि खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि रूस एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस और नाटो शिखर सम्मेलन से पहले दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना और लोगों की जान लेना है। उनके इस बयान के कुछ घंटे बाद ही कीव पर बड़ा हमला हो गया।
विज्ञापन