फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia identifies two british nationals for poisoning their spy scriple: Putin

रूस के जासूस को जहर देने वाले ब्रिटेन के दो संदिग्धों की हुई पहचान

Wed, 12 Sep 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
russia identifies two british nationals for poisoning their spy scriple: Putin
सर्जई स्क्रिपल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उनके देश ने पूर्व जासूस सर्जेई स्क्रिपल को नर्व एजेंट जहर देने वाले ब्रिटेन के दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की है।

विज्ञापन


व्लादिवोस्तोक में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबो और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मौजूदगी में एक आर्थिक फोरम में पुतिन ने कहा, ‘हम जानते हैं वे कौन हैं, हमने उनका पता लगाया है।’ उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर वे ब्रिटिश नागरिक हैं।’
विज्ञापन


ब्रिटेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि दो संदिग्ध व्यक्ति रूस की सेना की खुफिया एजेंसी के सदस्य हैं। उसके इस दावे के बाद पुतिन की प्रतिक्रिया आई है। इससे पहले ब्रिटेन की सरकार ने कहा था कि इस हमले में रूस में बने नर्व एजेंट नोविचोक का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना ने ब्रिटेन और रूस के संबंधों को भी तल्ख कर दिया था। इस हमले का आरोप रूस पर लगाते हुए पहले ब्रिटेन ने और फिर उसके समर्थन में 20 से ज्यादा देशों ने अपने यहां से रूसी राजनयिकों को निकाल दिया था।

अमरीका ने भी अपने यहां से 60 रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने को कहा था और सिएटल का रूसी दूतावास बंद कर दिया था।
(इनपुट :भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed