{"_id":"66d2d3c63809e50a880242be","slug":"russia-helicopter-with-22-people-goes-missing-in-far-east-region-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: उड़ान के बाद रूस का एमआई-8टी हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, 22 सवारों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: उड़ान के बाद रूस का एमआई-8टी हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, 22 सवारों की मौत
Sat, 31 Aug 2024 02:27 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:27 PM IST
सार
एमआई-8टी एक दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे साल 1960 में डिजाइन किया गया था। रूस के अलावा कई अन्य देशों द्वारा भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का भी लंबा इतिहास है।
विज्ञापन
प्रतीकामत्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन क्रू के सदस्यों समेत कुल 22 लोगों की मौत हो गई। रूस की सरकारी मीडिया TASS के हवाले से आई सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। रविवार शाम तक स्थानीय समयानुसार हेलीकॉप्टर में सवार 17 लोगों के शव बरामद कर लिए गए। कामचटका क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने हादसे के बारे में बताया कि हेलीकॉप्टर में 19 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। सोलोडोव ने कहा कि हेलीकॉप्टर वन Mi-8 का मलबा मिल गया है। विशेषज्ञों को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
एमआई-8टी हेलीकॉप्टर का हादसों का रहा है इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के एमआई-8टी हेलीकॉप्टर ने शनिवार को रूस के पूर्वी इलाके में स्थित कामाचाटका पेनिसुला से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में तीन क्रू सदस्यों समेत कुल 22 लोग सवार थे। रूस की संघीय हवाई यातायात एजेंसी ने बताया कि हेलीकॉप्टर वचकाझेट्स बेस से उड़ा था, लेकिन जब तय समय पर भी हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। एमआई-8टी एक दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे साल 1960 में डिजाइन किया गया था। रूस के अलावा कई अन्य देशों द्वारा भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का भी लंबा इतिहास है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन