फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia has also increased military activity in the Asia Pacific region after After America and China

अमेरिका, चीन के बाद रूस ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में बढ़ाई सैन्य गतिविधि

Mon, 21 Sep 2020 12:14 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Sep 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Russia has also increased military activity in the Asia Pacific region after After America and China
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Twitter

एशिया प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और चीन के बाद अब रूस ने भी अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी है। रूसी सेना का अभ्यास इस क्षेत्र में तनाव को बढ़ाएगा। बेलारूस, क्रीमिया और मध्य एशिया के बाद सुदूर पूर्व में भी अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे एक बार फिर दुनिया में शीत युद्ध का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने रविवार को कहा, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर सुदूर पूर्व में मास्को अपने सैन्य उपस्थिति को और मजबूत करेगा। दूसरी ओर, पूर्वी सीरिया में गश्त करने वाले अमेरिकी और रूसी सेनाओं के बीच इस साल भिड़ंत की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन



पिछले महीने दोनों सेनाओं के बीच सबसे गंभीर संघर्ष तब हुआ, जब रूसी वाहनों ने एक हल्के बख्तरबंद अमेरिकी सैन्य वाहन पर हमला किया। इस हमले में चार अमेरिकी घायल हो गए थे। इसके बाद अमेरिका ने शनिवार को पूर्वी सीरिया में रूसी बलों का मुकाबला करने के लिए अतिरिक्त सैनिकों और बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया है। अमेरिका ने अपना रडार सिस्टम भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed