फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia gives advanced S-400 air defense system to China, Know the features, News in Hindi

Russia-China Ties: रूस ने चीन को दी एडवांस्ड एस-400 वायु रक्षा प्रणाली, बीजिंग ने किया था अरबों डॉलर का करार

Tue, 29 Apr 2025 10:52 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Russia gives advanced S-400 air defense system to China, Know the features, News in Hindi
एस-400 रक्षा प्रणाली - फोटो : ANI
रूस ने चीन को एडवांस्ड एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली प्रदान की है। इसमें कई चौंकाने वाले फीचर हैं। रूसी एस-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा प्रणालियों को अपनी श्रेणी में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों में से एक है। ये खाास विशेषताओं, बहुमुखी प्रतिभा और कई प्रकार के हवाई लक्ष्यों को रोकने की क्षमता से प्रतिष्ठित हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: ऑटो क्षेत्र को राहत, ट्रंप ने किया 25% टैरिफ में बदलाव का एलान; अमेरिकी कार कंपनियों को लाभ की उम्मीद
विज्ञापन


2014 में चीन और रूस के बीच हुआ था करार
2014 में, बीजिंग ने कई एस-400 डिवीजनों की खरीद के लिए मॉस्को साथ कई अरब डॉलर का करार किया था। कई साल बाद, उस सौदे के दिलचस्प विवरण सामने आए, स्थानीय मीडिया के अनुसार इस सौदे ने दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया और इसे चीनी-रूसी सैन्य सहयोग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना गया। साथ ही चीन के लिए अपनी राष्ट्रीय वायु रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम भी माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने एस-400 की डील को रखा गुप्त
चीन ने रूस से एडवांस्ड एस-400 खरीद की जानकारी को अब तक गुप्त रखा है। चीनी सेना की किसी भी सार्वजनिक रिपोर्ट में इसका जिक्र तक नहीं है। न ही इसकी तैनाती और इस्तेमाल के बारे में कोई जानकारी बाहर आई है। चीनी मीडिया के मुताबिक चीन रूसी वायु रक्षा प्रणालियों पर बहुत अधिक निर्भर है। चीन को उम्मीद थी कि रूस से मिली ये प्रणाली उसकी वायु सुरक्षा को बेहद मजबूत बनाएगी। लेकिन कुछ वर्षों बाद बाद स्थिति अलग निकली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इन एस-400 प्रणाली की चर्चा भी नहीं होती, न ही चीनी सेना की रिपोर्टों में इनका जिक्र आता है।

यह भी पढ़ें - Earthquake: न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं की गई जारी

रूस ने क्यों छिपाए एस-400 के खासियत
रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने जानबूझकर इन मिसाइल प्रणाली के कुछ महत्वपूर्ण फीचर चीन को नहीं दिए। यानी जो वर्जन चीन को दिया गया, वह कम शक्तिशाली था। चीन का मानना है कि रूस ने तकनीकी जानकारी चोरी होने से बचाने के लिए ऐसा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed