फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A 6.2-magnitude earthquake hits off New Zealand

Earthquake: न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं की गई जारी

Tue, 29 Apr 2025 08:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Apr 2025 08:51 PM IST
सार

Earthquake: न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई और अब तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं है। यह भूकंप समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर गहराई में आया और इसे मध्यम श्रेणी का बताया गया।

विज्ञापन
A 6.2-magnitude earthquake hits off New Zealand
Earthquake - फोटो : istock

विस्तार

न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट के पास मंगलवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

विज्ञापन


अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 1 बजे आया। भूकंप का केंद्र न्यूजीलैंड के इनवरकर्गिल शहर से 300 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। 


ये भी पढ़ें: Axiom-4 Space mission: 29 मई को लॉन्च होगा एक्सिओम-4 मिशन, इतिहास रचेंगे भारत के शुभांशु शुक्ला
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की भूकंप की निगरानी करने वाली एजेंसियों ने मध्यम श्रेणी का भूकंप बताया है। अभी तक किसी नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

न्यूजीलैंड की आबादी लगभग 50 लाख है और यह 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है। यह प्रशांत महासागर के चारों ओर फैली एक भूकंपीय पट्टी है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम बात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed