फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia gave signs of a comprehensive war Britain America said will give weapons to Ukraine

Russia Ukraine War: रूस ने दिए व्यापक युद्ध के संकेत, ब्रिटेन और अमेरिका बोले- यूक्रेन को देंगे हथियार

Fri, 22 Jul 2022 03:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव/वाशिंगटन/लंदन।
एजेंसी, कीव/वाशिंगटन/लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Jul 2022 03:04 AM IST
सार

ब्रिटेन ने कहा है कि वह कीव को और भी घातक हथियार जल्द ही सप्लाई करने जा रहा है। दरअसल, रूस की योजना दोनबास के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र से परे और अधिक यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा जमाने की है।

विज्ञापन
Russia gave signs of a comprehensive war Britain America said will give weapons to Ukraine
यूएस-यूके यूक्रेन को करेंगे हथियारों की आपूर्ति। - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने पूर्वी दोनबास में भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन को और अधिक रॉकेट प्रणालियां, गोला बारूद और अन्य सैन्य मदद देने की प्रतिबद्धता जताई है। उधर मॉस्को ने व्यापक स्तर पर युद्ध के संकेत दिए हैं। इस पर अमेरिका ने जहां यूक्रेन में सैन्य मदद बढ़ाने की घोषणा की वहीं ब्रिटेन ने कहा कि वह उसे 1,600 एंटी टैंक हथियारों की सप्लाई करेगा।

विज्ञापन

 
ब्रिटेन ने कहा है कि वह कीव को और भी घातक हथियार जल्द ही सप्लाई करने जा रहा है। दरअसल, रूस की योजना दोनबास के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र से परे और अधिक यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा जमाने की है। इसे देखते हुए यूरोपीय आयोग ने ईयू सदस्यों से रूसी ऊर्जा पर निर्भरता दूर करने के लिए प्राकृतिक गैस की मांग कम करने की अपील की है। उधर, दुनियाभर के करीब 50 रक्षा नेताओं की डिजिटल बैठक खत्म होने के बाद अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि सहयोगियों और साझेदारों को युद्ध खत्म करने के प्रयासों की ओर प्रतिबद्ध रखना ‘कड़ी मेहनत’ का काम होगा। 
विज्ञापन


लंबा चल सकता है युद्ध
डिजिटल बैठक में अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि यह युद्ध कब तक चल सकता है, लेकिन अमेरिकी सेना के जनरल मार्क मिले ने संकेत दिया है कि यह लंबे समय तक चल सकता है। मिले ने कहा, दोनबास में भीषण युद्ध जारी है और किसी भी पक्ष को बढ़त मिलने तक इससे बाहर निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देता। अमेरिका ने कहा वह यूक्रेन को रॉकेटों के साथ अतिरिक्त तोपें भी भेजने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईयू ने रूस के खिलाफ लगाए और प्रतिबंध
यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें सोने के आयात और उच्च तकनीक वाली कुछ वस्तुओं के निर्यात नियंत्रण को कठोर बनाना शामिल है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने कहा, क्रेमलिन के खिलाफ दीर्घकालिक प्रतिबंध मॉस्को को एक मजबूत संकेत भेजेंगे कि हम अधिक से अधिक समय तक अपना दबाव बनाए रहेंगे।

रूस-यूरोप गैस पाइपलाइन फिर शुरू
रूस से यूरोप के लिए पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन शुरू हो गई है। पाइपलाइन को नियमित रखरखाव के चलते 10 दिनों से बंद किया गया था। हालांकि, गैस का फ्लो पूरी क्षमता से काफी कम होने की उम्मीद है। इस पाइपलाइन से जर्मनी की गैस आपूर्ति का लगभग एक तिहाई हिस्से की पूर्ति की जाती है। ऑपरेटर नॉर्ड स्ट्रीम एजी ने पुष्टि की कि बृहस्पतिवार सुबह गैस पाइपलाइन शुरू हो गई है।


रूस के 15,000 सैनिक मारे गए
अमेरिका ने अनुमान जताया है कि यूक्रन-रूस युद्ध में अब तक रूस के 15,000 सैनिक मारे गए हैं और करीब 45,000 लोग घायल हुए हैं। सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने कहा कि कीव में मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं रहा। उन्होंने कहा, यूक्रेन को भी नुकसान हुआ है लेकिन शायद उससे थोड़ा कम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed