फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia fired missile near Ukraines second largest nuclear plant injuring 12 including four children

Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के पास दागी मिसाइल, चार बच्चों समेत 12 घायल

Sat, 20 Aug 2022 10:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Aug 2022 10:28 PM IST
सार

यूक्रेन के मुताबिक उसके चार चालू परमाणु संयंत्रों पर रूसी सेना शुरू से कब्जे की कोशिश कर रही है। सबसे बड़ा जपोरीजिया का परमाणु संयंत्र है जो उसके नियंत्रण में चला गया है, बाकी पर कब्जे के लिए रूसी सेना अक्सर हमले करती रही है। 

विज्ञापन
Russia fired missile near Ukraines second largest nuclear plant injuring 12 including four children
US and UK lead the advance arm supply to Ukraine - फोटो : Twitter

विस्तार

फरवरी 2022 को शुरु हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध अब भी थमा नहीं है। रूस की ओर से लगातार हमले जारी हैं। इस बीच खबर हैं कि रूसी मिसाइल हमले में चार बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। यह हमला यूक्रेन के दक्षिण में स्थित वोजनेसेंस्क कस्बे में हुआ है। बताया जा रहा है कि मिसाइल हमले देश के दूसरे बड़े परमाणु संयत्र पिव्डेनोकेन्स्क से तीस किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। 
विज्ञापन


हमले में पांच मंजिला अपार्टमेंट और अन्य मकानों को नुकसान
यूक्रेन की ओर से इसे 'रूस का परमाणु आतंकवाद' की संज्ञा दी जा रही है। मीकोलईव के गवर्नर विटाली किम ने  बताया कि हमले में पांच मंजिला अपार्टमेंट और कुछ अन्य मकानों को भी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


यूक्रेनी परमाणु संयत्रों पर कब्जा चाहता है रूस
यूक्रेन के मुताबिक उसके चार चालू परमाणु संयंत्रों पर रूसी सेना शुरू से कब्जे की कोशिश कर रही है। सबसे बड़ा जपोरीजिया का परमाणु संयंत्र है जो उसके नियंत्रण में चला गया है, बाकी पर कब्जे के लिए रूसी सेना अक्सर हमले करती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई
इधर खारकीव में रूसी हमलों में हाल के कुछ दिनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। इस बीच जपोरीजिया परमाणु संयंत्र के करीब यूक्रेनी सेना की गोलीबारी पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांसिसी समकक्ष इमैनुएल मैंक्रो से फोन पर बात की और उन्हें खतरे के बारे में बताया है। 

पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन को रोका न गया तो किसी दिन परमाणु दुर्घटना हो सकती है और उसकी चपेट में यूक्रेन सहित यूरोप का बड़ा हिस्सा आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed