{"_id":"63033ca1dec4f30ea975802e","slug":"russia-detains-is-suicide-bomber-plotting-terrorist-attack-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide Bomber: रूस में पकड़ा गया IS का आत्मघाती आतंकी, भाजपा के शीर्ष नेता पर हमले की थी साजिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Suicide Bomber: रूस में पकड़ा गया IS का आत्मघाती आतंकी, भाजपा के शीर्ष नेता पर हमले की थी साजिश
Mon, 22 Aug 2022 04:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 22 Aug 2022 04:11 PM IST
सार
रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार आरंभिक पूछताछ में इस आतंकी ने कबूला है कि उसने भारत के एक शीर्ष नेता को निशाना बनाने की साजिश रची थी। एफएसबी के अनुसार वह अप्रैल से जून तक तुर्की में था और उसने वहां आतंकवाद की ट्रेनिंग ली थी। उसे पहले रूस भेजा गया और वहां से भारत भेजने की तैयारी थी।
विज्ञापन
रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने आतंकी की तस्वीर जारी की
- फोटो : © FSB
विस्तार
रूसी सुरक्षा एजेंसी (FSB) ने आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक संगठन) के एक आत्मघाती हमलावर को पकड़ लिया है। वह भारत में आत्मघाती हमले की फिराक में था। एफएसबी के अधिकारियों ने बताया कि यह फिदायीन मध्य एशिया के एक देश का मूल निवासी है।
विज्ञापन
रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार आरंभिक पूछताछ में इस आतंकी ने कबूला है कि उसने भारत के एक शीर्ष नेता को निशाना बनाने की साजिश रची थी। उसने यह भी बताया कि आईएस भारत में हमले की साजिश रच रहा है।
विज्ञापन
तुर्की में ली थी आतंकी ट्रेनिंग, रूस होकर भारत आने वाला था
एफएसबी के अनुसार वह अप्रैल से जून तक तुर्की में था और उसने वहां आतंकवाद की ट्रेनिंग ली थी। उसे पहले रूस भेजा गया और वहां से भारत भेजने की तैयारी थी। रूसी सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इस आतंकी ने भारत के सत्तारूढ़ दल (भाजपा) के एक नेता की हत्या के लिए खुद को विस्फोटक से उड़ाने की योजना बनाई थी। उसे आईएस के एक शीर्ष नेता ने 'सुसाइड बॉमर' के रूप में तुर्की में अपने संगठन में भर्ती किया था।
विज्ञापन
'टेलीग्राम' के जरिए आईएस से जुड़ा
रूसी सुरक्षा एजेंसी ने इस आतंकी का नाम फिलहाल उजागर नहीं किया है। बताया गया है कि वह सोशल नेटवर्किंग साइट 'टेलीग्राम' के जरिए इस वैश्विक आतंकी संगठन से जुड़ा था। आईएस से जुड़ने के बाद उसने आतंकी संगठन के प्रति वफादारी की कसम खाई थी।इसके बाद आईएस ने उसे आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण दिया था। इसके बाद मॉस्को से उसे भारत भेजने की व्यवस्था की गई थी। आईएस ने उसे भाजपा के किसी बड़े नेता को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा था।
खुफिया एजेंसियों ने किया है अलर्ट
बता दें, हाल ही में भारत की खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि पाकिस्तीनी खुफिया एजेंसी ने चंडीगढ़ और मोहाली में आतंकी हमले की साजिश रची है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी आतंकी संगठन टीआरएफ द्वारा आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इस्लामिक स्टेट और उसके समर्थक सभी संगठनों व सहयोगियों को केंद्र सरकार ने भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।
आईएस को गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून की धारा 1967 की प्रथम अनसूची के तहत प्रतिबंधित किया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार आईएस इंटरनेट आधारित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिए अपनी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहा है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इन पर लगातार नजर रख रही है।