फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia denies entry to 235 Australian nationals in response to its sanctions against Ukraine invasion

Russia: अब रूस ने 235 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, पूर्व PM एंड्रयूज का नाम भी शामिल

Fri, 19 Apr 2024 03:51 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Apr 2024 03:51 AM IST
सार

Russia: रूसी विदेश मंत्रालय ने 235 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के मॉस्को में अनिश्चितकाल के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। ये ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नगरपालिका परिषदों के सदस्य हैं।

विज्ञापन
Russia denies entry to 235 Australian nationals in response to its sanctions against Ukraine invasion
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूसी विदेश मंत्रालय ने 235 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के मॉस्को में अनिश्चितकाल के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। ये ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नगरपालिका परिषदों के सदस्य हैं, जो यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करने के लिए अपने देश में रूस विरोधी एजेंडे को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पश्चिम के अभियान के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा रूसी व्यक्तियों और कानूनी संस्थाओं पर राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतिबंध लगाए गए। इसके जवाब में उन 235 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के रूस में अनिश्चितकाल के लिए प्रवेस पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है, जो नगरपालिका परिषदों के सदस्य सक्रिय रूप से अपने देश में रूस विरोधी एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज और विपक्षी नेता जॉन पेसुट्टो को भी रूस में प्रवेश से वंचित किया गया है। इसमें आगे कहा गया है कि कैनबरा अपनी रूस विरोधी स्थिति को छोड़ने का कोई संकेत नहीं दे रहा है और नए प्रतिबंधों को जारी रखा हुआ। इसलिए मंत्रालय ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सूची और अपडेट करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से कई देशों ने रूस से आयात और निर्यात को रोक दिया और रूसी नागरिकों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्रालय के मुताबिक उनके देश ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए रूस पर स्वायत्त प्रतिबंद लगाए। मंत्रालय ने ट्रैवल एडवाइजरी भी अपडेट की और अपने नागरिकों को मॉस्को की यात्रा न करने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed