फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia condemns EU 19th sanctions as illegal warns Brussels isolating itself

Russia: यूरोपीय संघ के प्रतिबंध लगाने पर भड़का रूस, चेतावनी देते हुए कहा- ईयू खुद को अलग-थलग कर रहा

Sat, 25 Oct 2025 11:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Oct 2025 11:56 AM IST
सार

जखारोवा ने कहा कि इससे साफ है कि ईयू को ही अपने द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की प्रभावशीलता पर विश्वास नहीं है, लेकिन फिर भी वे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ एक ऐसे रास्ते पर है, जो और भी ज्यादा विनाशकारी होता जा रहा है। 

विज्ञापन
Russia condemns EU 19th sanctions as illegal warns Brussels isolating itself
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता - फोटो : एक्स/@MFA_Russia

विस्तार

यूरोपीय संघ द्वारा हाल ही में ब्रुसेल्स में हुई बैठक में रूस पर 19वां प्रतिबंध लगाने का एलान किया। यूरोपीय संघ के इस कदम से रूस भड़क गया है और रूस ने नए प्रतिबंध को अवैध बताते हुए चेतावनी दी कि इस कदम से यूरोपीय संघ खुद को अलग-थलग कर रहा है। यूरोपीय संघ ने रूस पर जो नए प्रतिबंध लगाए हैं, उनके तहत 2026 तक यूरोपीय संघ के बाजारों तक रूस की एलएनजी की आपूर्ति को प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूस की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही कथित छद्म तेल बेड़े को भी प्रतिबंधित किया गया है। कुछ रूसी और विदेशी बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वित्तीय प्रतिबंध लगाए गए हैं और कुछ सामानों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


रूस ने यूरोपीय संघ को चेतावनी दी
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि यूरोपीय संघ परिषद ने हमारे देश पर अवैध और एकतरफा प्रतिबंधों के 19वें पैकेज को मंजूरी दी है। यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की प्रतिनिधि काजा कल्लास के बयान का जिक्र करते हुए जखारोवा ने कहा कि यूरोपीय संघ रूस पर और प्रतिबंध लगाने के तैयारी शुरू कर चुका है। जखारोवा ने कहा कि इससे साफ है कि ईयू को ही अपने द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की प्रभावशीलता पर विश्वास नहीं है, लेकिन फिर भी वे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ एक ऐसे रास्ते पर है, जो और भी ज्यादा विनाशकारी होता जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- EU: यूक्रेनी राष्ट्रपति की मांग- रूस के तेल पर प्रतिबंध और बढ़ाए अमेरिका; लंबी दूरी की मिसाइलें भी मांगीं
विज्ञापन
विज्ञापन


'खुद को दुनिया में अलग-थलग कर रहा यूरोपीय संघ'
रूस ने कहा कि यूरोपीय संघ इस बात से अनजान है कि रूस विरोध की लड़ाई में वह खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर रहा है। यूरोपीय संघ ने मनगढ़ंत बहानों के तहत चीन, बेलारूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूएई, भारत, थाईलैंड और उत्तर कोरिया के आर्थिक ऑपरेटर्स पर भी विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए हैं। ईयू खुद को खास मानते हुए तीसरे देशों को ब्लैकमेल कर रहा है, लेकिन वैश्विक पुलिसमैन के तौर पर काम करने की यूरोपीय संघ की महत्वकांक्षा से दुनिया में यूरोपीय संघ की भूमिका पर जरूर असर पड़ेगा। रूस किसी भी गैर-कानूनी एकतरफा उपायों की कड़ी निंदा करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed