फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia bombarding on Mykolaiv Ukraine drone attack on naval base near Crimea

Russia Ukraine War: रूस ने माइकोलीव को बमों से पाटा, यूक्रेन का नौसेना बेस पर ड्रोन हमला

Mon, 01 Aug 2022 06:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 01 Aug 2022 06:40 AM IST
सार

माइकोलीव के गवर्नर वितालीय किम ने बताया कि गेहूं निर्यातक कंपनी निब्युलॉन के मालिक ओलेक्सी वादातुर्स्की व उनकी पत्नी की रूसी हमले में मौत हो गई। निब्युलॉन दुनिया की सबसे बड़ी अनाज कंपनी है। माइकोलीव के मेयर ओलक्जेंडर सेन्केविच ने बताया कि 12 मिसाइलें रिहायशी इलाकों व स्कूलों में गिरीं। 

विज्ञापन
Russia bombarding on Mykolaiv Ukraine drone attack on naval base near Crimea
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में बरसाए बम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस ने रविवार सुबह यूक्रेन के दक्षिण में तटीय शहर माइकोलीव में गेहूं के खेतों को बमों से पाट दिया। वहीं, यूक्रेन ने क्रीमिया के पास काला सागर में नौसैनिक बेस पर ड्रोन हमला किया, जिससे वहां आयोजित होने वाला नौसेना दिवस कार्यक्रम रद्द हो गया। रूस के मुताबिक यूक्रेनी हमले में पांच लोग घायल हुए। रूसी हमलों में यूक्रेन में गेहूं की सैकड़ों एकड़ फसल तबाह हो गई है।

विज्ञापन


उधर, माइकोलीव के गवर्नर वितालीय किम ने बताया कि गेहूं निर्यातक कंपनी निब्युलॉन के मालिक ओलेक्सी वादातुर्स्की व उनकी पत्नी की रूसी हमले में मौत हो गई। निब्युलॉन दुनिया की सबसे बड़ी अनाज कंपनी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे झटका बताया। माइकोलीव के मेयर ओलक्जेंडर सेन्केविच ने बताया, 12 मिसाइलें रिहायशी इलाकों व स्कूलों में गिरीं। बीते पांच माह में यह सबसे बड़ा हमला था। एक साथ कम से कम 50 रॉकेटों के हमले में शहर का औद्योगिक व रिहायशी इलाका तबाह हो गया है। दोनेस्क में बमबारी से दो कोयला खदानों की बिजली जाने से भूमिगत काम कर रहे 72 कर्मी फंसे हैं।
विज्ञापन


नौसेना को जिरकान मिसाइलें जल्द: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने रविवार को कहा कि जल्द ही रूसी नौसेना को हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइलें मिलेंगी। महीनेभर के भीतर अहम मोर्चों पर मौजूद रूसी पोतों व पनडुब्बियों पर ये मिसाइलें तैनात की जाएंगी। क्रेमलिन की तरफ से बताया गया मिसाइलों को सबसे पहले गोर्शकोव फ्रिगेट पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी आरोपों पर रूस ने सफाई दी कि उसका रूस पर कब्जे का कोई इरादा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप-राजदूत दिमित्री पॉलिंस्की ने कहा, रूस यूक्रेन में असैन्यीकरण और शासन से नाजियों को हटाकर वहां के लोगों को आजाद कराना चाहता है। पॉलिंस्की ने कहा, यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिले लंबी दूरी तक मार करने वाले रॉकेटों से रूसी कार्रवाई जायज साबित होती है। उधर, संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप-राजदूत गेंग शुआंग ने अमेरिका का नाम लिए बिना कहा, दूसरों की सुरक्षा चिंताओं की परवाह नहीं करना व खुद की श्रेष्ठता स्थापित करने के लिए सैन्य गुटों को मजबूत करने से केवल संघर्ष और टकराव को बढ़ेंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय गुटों में बंटेगा और पूरा विश्व असुरक्षित होगा।  


यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटाना चाह रहा रूस: अमेरिका
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि रूस हमेशा के लिए यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटाना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा, पूर्वी यूक्रेन में दोनेस्क व लुहांस्क और दक्षिण में खेरसान व जैपोररिझिया को रूस में मिलाने के लिए इन इलाकों में नकली जनमत संग्रह कराने की तैयारी हो रही है। ग्रीनफील्ड ने कहा, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रविवार को काहिरा में हुए अरब शिखर सम्मेलन में यूक्रेन को मिटाने का इरादा जाहिर कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed