फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Bird flu virus transmission to human, Russia detected first case of H5N8 avian flu transmission to humans

रूस: इंसानों में बर्ड फ्लू का वायरस पहुंचने से हड़कंप, पोल्ट्री फार्म के सात लोग संक्रमित

Sat, 20 Feb 2021 08:50 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 20 Feb 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Russia Bird flu virus transmission to human, Russia detected first case of H5N8 avian flu transmission to humans
रूस में इंसानों में बर्ड फ्लू का वायरस किया प्रवेश - फोटो : PTI

रूस में इंसानों में बर्ड फ्लू के वायरस प्रवेश करने का पहला मामला सामने आया है। रूस के स्वास्थ्य विभाग ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। रूस के रिसर्च सेंटर वेक्टर के वैज्ञानिकों ने शनिवार को बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि संक्रमित लोगों में किसी भी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिक अन्ना पपोवा के अनुसार दिसंबर के महीने में रूस के दक्षिण में एक पोल्ट्री में इस महामारी ने दस्तक दी थी। वहीं काम करने वाले सात लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पापोवा ने कहा कि नमूने को डब्ल्यूएचओ भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


इंसानों में बर्ड फ्लू पहुंचने का पहला मामला
पापोवा ने कहा कि यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्षी के लिए तो बेहद खतरनाक है लेकिन अब आगे देखना होगा कि यह मनुष्य को किस तरह से हानि पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि अगर यह मनुष्य से मनुष्य में म्युटेट करता है तो खतरनाक साबित हो सकता है। पापोवा ने वैज्ञानिक के इस सफलता पर बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के अनुसार, आमतौर पर लोग जानवरों या दूषित वातावरण के सीधे संपर्क में आने से संक्रमित हो तो जाते हैं, लेकिन मनुष्यों में कोई निरंतर संचरण नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed