फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia appoints Sergei Surovikin as new general to lead invasion of Ukraine

Ukraine Crisis: कई मोर्चों पर पिछड़ रहे रूस ने उठाया बड़ा कदम, एयर फोर्स के इस खतरनाक अधिकारी को बनाया कमांडर

Sat, 08 Oct 2022 10:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 08 Oct 2022 10:11 PM IST
सार

यूक्रेन से जंग में पिछड़ रहे रूस ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, रूसी रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना के जनरल सर्गेई सुरोविकिन को यूक्रेन में लड़ रहे रूसी बलों का कमांडर बना दिया है। रूसी वायुसेना प्रमुख को रूस के बेहद खतरनाक और तेज तर्रार छवि वाले अधिकारियों में गिना जाता है।
 

विज्ञापन
Russia appoints Sergei Surovikin as new general to lead invasion of Ukraine
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई-पीटीआई (फाइल)

विस्तार

रूस के यूक्रेन पर हमले के आठ महीने बीत चुके हैं। शुरुआत में जहां रूस यूक्रेन पर हावी था, वहीं अब इस जंग में उसकी सेना लगातार कब्जे में आए क्षेत्रों पर से नियंत्रण खोती जा रही है। यूक्रेनी सेना ने मोर्टर, टैंक और आईएफवी के साथ जेलेनी ठिकाने पर जबरदस्त जंग छेड़ी हुई है। इसलिए रूस को तर्नोवी पोदी गांव की तरफ पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। रूसी सेना को यहां बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ा। एक के बाद एक कई असफलताओं के बाद पुतिन ने यूक्रेन मोर्चे पर युद्ध का नेतृत्व कर रहे अफसर को बदल दिया है। मॉस्को ने शनिवार को सर्गेई सुरोविकिन को यूक्रेन के आक्रमण का नेतृत्व करने के लिए एक नए जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


रूसी रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि
रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसके बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि देश में नए वायुसेना प्रमुख सर्गेई सुरोविकिन को आक्रामण के लिए विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्रों में संयुक्त समूह बलों का कमांडर नियुक्त किया गया है। अब वे क्रेमलिन के सैन्य उद्देश्यों की पूर्ति करेंगे। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में पुतिन ने तीसरे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की नियुक्ति की है। 
विज्ञापन


कौन हैं सर्गेई सुरोविकिन?
रूस के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान के तहत संयुक्त बलों के कमांडर के रूप में नियुक्त किए गए सुरोविकिन का जन्म साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क में हुआ है। उनकी उम्र इस समय 55 साल है। उन्होंने साल 2004 में इस्लामिक विद्रोहियों के खिलाफ मास्को के युद्ध के दौरान चेचन्या में तैनात एक गार्ड डिवीजन की कमान संभाली थी। इतना ही नहीं साल 2017 में सीरिया में भी उन्होंने सैन्य सेवा दी थी। इसके अलावा साल 2017 से वे रूस के वायुसेना प्रमुख हैं। नए कमांडर के रूप में सर्गेई की नियुक्ति से रूस के मंसूबे साफ हैं कि वो किसी भी कीमत पर इस जंग में पीछे हटना नहीं चाहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मोर्चों पर रूस का हुआ है भारी प्रतिरोध
सुरोविकिन की नियक्ति रूस ने ऐसे वक्त में की है जब उसे यूक्रेन से युद्ध में कई मोर्चों पर मुंह की खानी पड़ रही है। खासकर पूर्वोत्तर और दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सेना को यूक्रेनी सेना ने ना केवल जबरदस्त टक्कर दी है बल्कि कई इलाकों में उसे भारी प्रतिरोध का सामना भी करना पड़ा है। 


इसी बीच, रूस और यूक्रेन जंग के बीच रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर एक लॉरी में धमाके के बाद आग लग गई। इस कारण वहां स्थित सड़क व रेलवे मार्ग से गुजर रहे कई तेल टैंकरों ने आग पकड़ ली। हादसे में तीन लोगों के मौत होने की भी खबर है। इसी पुल से रूस यूक्रेन में सैन्य उपकरण भेजता है, इसलिए इस घटना से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसी बीच, यूक्रेन के एक अधिकारी ने रूस द्वारा नियंत्रण में लिये गए चार क्षेत्रों में से एक से नागरिकों को निकाले जाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed