फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: Another opponent of Vladimir Putin dies in Russia Alexey Navalny who was in jail for a long time is no

Russia: पुतिन के एक और विरोधी की रूस में मौत, लंबे समय से जेल में बंद एलेक्सी नवेलनी नहीं रहे

Fri, 16 Feb 2024 05:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 16 Feb 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Russia: Another opponent of Vladimir Putin dies in Russia Alexey Navalny who was in jail for a long time is no
एलेक्सी नवेलनी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक और विरोधी की रूस में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जेल में बंद एलेक्सी नवेलनी की मौत हो गई है। बता दें कि नवेलनी को रूस में पुतिन का सबसे बड़ा आलोचक माना जाता था। सरकार विरोधी प्रदर्शन के लिए नवेलनी को साल 2021 में जेल हुई थी। इससे पहले नवलनी को जहर देकर मारने की भी कोशिश हुई थी। जिसमें नवलनी बच गए थे।  

विज्ञापन


कई दिनों तक जेल से गायब रहे थे
इससे पहले खबर आई थी कि नवेलनी कई दिनों तक जेल से गायब रहे थे। दावा किया गया था कि उनके वकीलों की उनसे कोई बात भी नहीं हो पा रही थी। कैदियों की सूची से भी उनका नाम गायब था। हालांकि, करीब 20 दिन बाद उनके वकील उनसे मिल पाए थे। रूसी सरकार ने नवलनी को बेहद ठंडे आर्कटिक क्षेत्र में स्थित जेल में शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन


बेहद खतरनाक हैं आर्कटिक क्षेत्र की जेल के हालात
बताया गया था कि नवलनी यामालो नेनेट्स के खार्प इलाके में स्थित जेल में बंद हैं। खार्प में करीब 5 हजार लोग रहते हैं और यह क्षेत्र आर्कटिक सर्किल के ऊपर स्थित है। इसके चलते यहां जबरदस्त ठंड होती है और यहां की परिस्थितियां बेहद खतरनाक होती हैं। जेल के कैदियों का बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं होता और यह रूस के सबसे खतरनाक जेलों में गिनी जाती है। यह इलाका रूस की राजधानी मॉस्को से उत्तर पूर्व में दो हजार किलोमीटर दूर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed