{"_id":"60a410508ee8115abc64b932","slug":"russia-and-china-will-start-their-biggest-nuclear-power-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस और चीन की नजदीकियां: दोनों देश आज अपनी सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना की करेंगे शुरुआत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस और चीन की नजदीकियां: दोनों देश आज अपनी सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना की करेंगे शुरुआत
Wed, 19 May 2021 12:43 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 19 May 2021 12:43 AM IST
सार
रूस और चीन की नजदीकियां बढ़ने लगी है, दोनों आज अपनी सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
Russia and China
- फोटो : iStock
विस्तार
रूस और चीन बुधवार को अपनी सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसके तहत रूस दो चीनी शहरों में चार परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को यहां मीडिया को बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन द्विपक्षीय परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना की आधारशिला रखने के लिए बुधवार को आयोजित समारोह को वीडियो लिंक के माध्यम से देखेंगे।
विज्ञापन
दोनों देशों ने 2018 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत वे तियानवान परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाइयां सात और आठ तथा शुदापु परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाइयां तीन और चार का निर्माण मिलकर करने पर सहमत हुए थे।
विज्ञापन