फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Adds Meta To List Of 'Terrorist And Extremist' Organisations

Meta: रूस ने मेटा के खिलाफ उठाया अभूतपूर्व कदम, आतंकवादी और अतिवादी संगठन की सूची में किया शामिल

Tue, 11 Oct 2022 06:25 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , मॉस्को Published by: Amit Mandal Updated Tue, 11 Oct 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
Russia Adds Meta To List Of 'Terrorist And Extremist' Organisations
Meta Facebook - फोटो : Istock
रूस ने मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा के खिलाफ अभूतपूर्व कदम उठाते हुए इसे आतंकवादी और अतिवादी संगठन की सूची में शामिल किया है। मेटा, फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी है। इस साल मार्च के अंत में रूस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को चरमपंथी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। अधिकारियों ने मेटा पर यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के दौरान रूसोफोबिया का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


रूस ने यह कदम यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर नए सिरे से हमले शुरू करने के एक दिन बाद उठाया है। रूस ने क्रीमिया पुल उड़ाए जाने के बाद यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी बमबारी की है।
विज्ञापन


रूस ने मार्क जुकरबर्ग पर भी लगाया था प्रतिबंध 
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बाद से ही रूस पर प्रतिबंध लगने शुरू हो गए थे। अमेरिका ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। इसके जवाब में मई में रूस ने भी कई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई प्रमुख हस्तियों पर रूस में प्रवेश को लेकर पाबंदी लगाई थी। इसमे मार्क जुकरबर्ग का भी नाम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन से युद्ध के बाद से ही रूस फेसबुक पर लोगों की सख्त प्रतिक्रिया के लिए सोशल मीडिया कंपनी को ही जिम्मेदार ठहराने लगा था। उसने अपने देश में फेसबुक पर प्रतिबंध भी लगाया था। अब उसने इसकी पैरेंट कंपनी मेटा को ही आतंकवादी और अतिवादी संगठन की सूची में डालकर सभी को हैरान कर दिया है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed