फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruchira Kamboj shared India development journey in UN program said it is pride for me

UN: यूएन कार्यक्रम में रुचिरा कंबोज ने साझा की भारत की विकास यात्रा, कहा- मेरे लिए यह गर्व की बात

Thu, 18 Jan 2024 05:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 Jan 2024 05:34 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बताया कि भारत 2030 से पहले सतत विकास लक्ष्य 1.2 को पार करने की राह पर निरंतर बढ़ रहा है। भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर गंभीर है।

विज्ञापन
Ruchira Kamboj shared India development journey in UN program said it is pride for me
Ruchira Kamboj - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के उच्च स्तरीय नीति संवाद में भारत की विकास यात्रा को साझा करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह कहना है कि संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज का। उन्होंने कहा कि भारत सभी के सहयोग से सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कंबोज ने बताया कि भारत 2030 से पहले सतत विकास लक्ष्य 1.2 को पार करने की राह पर निरंतर बढ़ रहा है। भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर गंभीर है। एक्स पर कंबोज ने बताया कि आज संवाद कार्यक्रम में भारत की विकास यात्रा को साझा कर मैं गर्व की अनुभूति कर रही हूं। 

विज्ञापन

दरअसल, 10 जनवरी को वाइब्रेट गुजरात ग्लोबल समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को विकसित देशों की सूची में शामिल कराने का लक्ष्य है। भारत अपने लक्ष्य पर काम कर रहा है। हाल ही में भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए। भारत अगले 25 साल के लक्ष्य पर काम कर रहा है। 

विज्ञापन

पहली मेक इन इंडिया चिप का उत्पादन इसी साल
कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि गुजरात में इस साल देश की पहली मेक इन इंडिया चिप का उत्पादन होगा। 104 विश्वविद्यालय और संस्थान सेमीकंडक्टर पर डॉक्टरेट अध्ययन सहित पाठ्यक्रम पेश कर रहे हैं। विश्वस्तर पर सेमीकंडक्टर में विशेषज्ञता वाले 10 लाख पेशेवरों की मांग है और भारत इसका लाभ उठाने के लिए उत्सुक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों का भारत से निर्यात करेगी मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बताया कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का निर्माण भारत में करेगी और यहीं से वैश्विक निर्यात किया जाएगा। एमएसआई के कार्यकारी निदेशक राहुल भारती ने कहा कि इसी साल भारत में निर्मित ईवी का यूरोप और जापान जैसे देशों को निर्यात शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed