फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rubio-Jaishankar Meeting Hindi Updates tensions over H-1B visa cost and prez trump tariff policy India-US Ties

Rubio-Jaishankar Meet: जयशंकर-रुबियो में वर्तमान चिंता पर बात, अमेरिकी विदेश मंत्रालय बोला- भारत से रिश्ते अहम

Mon, 22 Sep 2025 08:50 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 22 Sep 2025 08:50 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं बैठक से इतर आज विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात की। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों और एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने जैसे फैसलों के बीच जयशंकर और रुबियो की मुलाकात बेहद अहम रही। दोनों देशों के बीच प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
Rubio-Jaishankar Meeting Hindi Updates tensions over H-1B visa cost and prez trump tariff policy India-US Ties
जयशंकर और मार्को रुबियो की मुलाकात - फोटो : एएनआई वीडियो / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के एच-1बी वीजा शुल्क में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण रिश्ते में आई तल्खी के बीच आज विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ बैठक की। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं उच्च स्तरीय बैठक से इतर दोनों की मुलाकात सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में हुई। इस द्विपक्षीय बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद दोनों ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सतत सहयोग के महत्व पर सहमति जताई। 

विज्ञापन


बातचीत में वर्तमान चिंता के कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे शामिल
बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज सुबह न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर अच्छा लगा। हमारी बातचीत में वर्तमान चिंता के कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए निरंतर सहयोग के महत्व पर सहमति बनी। हम संपर्क में बने रहेंगे। यह बैठक भारत-अमेरिका संबंधों में नए सिरे से विश्वास बहाली और व्यापारिक तनाव कम करने के लिहाज से अहम रही। इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसे कई अहम वैश्विक मुद्दों पर भी सहयोग मजबूत करने के अवसर की तरह भी देखा गया। 
विज्ञापन

जुलाई के बाद पहली बैठक, UNGA के मंच से भी बोलेंगे जयशंकर
इस बैठक से पहले जयशंकर और रुबियो की पिछली मुलाकात जुलाई में वाशिंगटन डीसी में हुई थी। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की इस बैठक के दौरान भी आपसी रिश्ते को मजबूत करने का संकल्प लिया गया था। जयशंकर रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। वे कई द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। 27 सितंबर को वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से भारत की तरफ से भी भाषण देंगे।

अमेरिका ने भारत को बताया बेहद महत्वपूर्ण साझेदार
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए बहुत महत्वपूर्ण देश बताया है। उन्होंने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, दवाइयों, महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य कई मुद्दों पर भारत सरकार की सक्रिय भागीदारी की सराहना की है।

विदेश मंत्री रुबियो और भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने इस बात पर सहमति जताई कि अमेरिका और भारत क्वाड के जरिए एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूयॉर्क में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से की चर्चा
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि वह न्यूयॉर्क में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में शामिल होकर बहुत खुश हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि काजा कलास का स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। इस बैठक में उन्होंने बहुपक्षीयता, भारत-ईयू साझेदारी, यूक्रेन संघर्ष, गाजा, ऊर्जा और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें- UNGA: संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत ने रखा आपदा प्रबंधन प्रणाली का मुद्दा, वैश्विक दक्षिण के सहयोग पर जोर

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से भी मिले जयशंकर
इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अमेरिका के भारत में नामित राजदूत सर्जियो गोर से भी मुलाकात की। यह मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई, जहां दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस मुलाकात को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि जयशंकर और गोर की यह बैठक यूएनजीए के मौके पर हुई और दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी अमेरिका दौरे पर हैं
ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में तनाव बढ़ गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच टैरिफ के मुद्दे पर भी अहम चर्चा होगी। यह भी दिलचस्प है कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं। इस सिलसिले में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल भी अमेरिका दौरे पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed