फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है साल 2018 की शाही शादी, 190 करोड़ लोगों ने लाइव देखी

Sat, 22 Dec 2018 11:22 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 22 Dec 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Royal wedding of 2018, prince harry and meghan markle
prince harry - फोटो : Evening Standard

साल 2018 न केवल भारत बल्कि दुनिया के अन्य देशों में हुई बड़ी शादियों के लिए भी मशहूर रहा। भारत में जहां अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी को बेहद महंगा और आलीशान बताया जा रहा है, वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भी कुछ कम नहीं थी। लेकिन आज हम आपको साल 2018 की एक खास शाही शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसपर पूरी दुनिया की निगाहें रहीं, तो चलिए बात करते हैं इस शादी की-

loader
Royal wedding of 2018, prince harry and meghan markle
Prince Harry - फोटो : Instagram
दुनिया की सबसे महंगी शादी में से एक ब्रिटेन में हुई। इस शाही शादी को 190 करोड़ लोगों ने देखा। ये शादी है ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री रेचल मेगन मार्केल की। शादी 19 मई को इंग्लैंड के शहर विंडसर में हुई। इस शादी का लाइव प्रसारण टीवी पर किया गया, जिसे दुनियाभर के लोगों ने देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal wedding of 2018, prince harry and meghan markle
prince harry
इस शाही शादी में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और उनके पति प्रिंस फिलिप ने शिरकत की। उनके अलावा शादी में परिवार के अन्य सदस्य प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी कैथरीन, प्रिंस हैरी के अंकल और कैथरीन की बहन पिप्पा मिडलटन भी मौजूद थे।
Royal wedding of 2018, prince harry and meghan markle
Prince Harry and Meghan Markle
इस शाही शादी का निमंत्रण 2,640 लोगों को भेजा गया। लेकिन महल के अंदर आने की इजाजत केवल 600 लोगों के पास ही थी। वहीं शादी का खर्चा 312 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन
Royal wedding of 2018, prince harry and meghan markle
Meghan Markle - Prince Harry
इस शादी को देखने दुनियाभर के सेलिब्रिटी पहुंचे। जिन 600 लोगों को महल (सैंट जार्ज चैपल) में आने की इजाजत थी उनमें प्रियंका चोपड़ा, ओपरा विनफ्रे, जार्ज एंड अमाल क्लूनी समेत कई बड़ी हस्तियां थीं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed