फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rohingyas beat Christians, case registered aagainst 59 people

बांग्लादेश: रोहिंग्याओं ने ईसाईयों को घर में घुसकर पीटा, 59 लोगों पर मामले दर्ज

Sun, 16 Feb 2020 12:10 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 16 Feb 2020 12:10 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार निगरानी संस्था ने एक रिपोर्ट में कहा है कि बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर में कई ईसाईयों को न सिर्फ घरों में घुसकर पीटा गया बल्कि उनके घरों में लूटपाट और तोड़फोड़ भी की गई।

विज्ञापन
Rohingyas beat Christians, case registered aagainst 59 people
ह्यूमन राइट्स वॉच - फोटो : Social Media

विस्तार

ये घटना बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के शरणार्थी शिविर की है जहां ज्यादातर रोहिंग्या मुस्लिम रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने एक पादरी और उनकी 14 साल की लड़की को किडनैप भी कर लिया है।

विज्ञापन


संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिक, हमले में कम से कम 12 रोहिंग्या ईसाई घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। शिविर में ही बनाए गए चर्च और ईसाईयों के स्कूल भी तबाह कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


हमले के बाद पीड़ित परिवारों को संयुक्त राष्ट्र के ट्रांजिट केंद्र में रखा गया है। पुलिस ने 59 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बांग्लादेश के बेनार न्यूज एजेंसी और रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्टों के मुताबिक, ऐसा समझा जा रहा है कि हमलावर अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) से जुड़े हुए हैं। हालांकि आर्मी के एक प्रतिनिधि ने इन आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पादरी की हत्या की आशंका

अगवा किए गए पादरी ताहेर की पत्नी रोशिदा ने कहा है कि उन्हें इस बात की आशंका है कि  उनके पति की हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारों ने उन्हें जानकारी दी है कि बेटी को जबरन इस्लाम कबूल करवाकर शादी भी कर दी गई है। बता दें कि 2017 के बाद से 7 लाख रोहिंग्या मुस्लिम और करीब 1500 ईसाई म्यांमार से भागकर बांग्लादेश में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed