{"_id":"60e256178c297965227cb846","slug":"rockets-hit-base-housing-us-troops-in-syria-no-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला: सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर दागे रॉकेट, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हमला: सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर दागे रॉकेट, कोई हताहत नहीं
Mon, 05 Jul 2021 06:15 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सीरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सीरिया
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:15 AM IST
सार
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रॉकेट कहां से दागे गए। फिलहाल इस मामले में अमेरिकी सेना ने कोई जबाव नहीं दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी सीरिया में डेरा जमाए बैठे अमेरिकी सैनिकों के आवास पर देर रात रॉकेट से हमला हुआ और उन पर आसपास के इलाकों से रॉकेट दागे गए। इस रॉकेट हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई। सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर अल-जौर में अल-उमर मैदान पर दो रॉकेट दागे गए थे।
विज्ञापन
अमेरिका समर्थित और कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के प्रवक्ता सियामेंद अली के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रॉकेट कहां से दागे गए। फिलहाल इस मामले में अमेरिकी सेना ने कोई जबाव नहीं दिया है।
विज्ञापन
Two rockets were fired at al-Omar field, housing US troops, in Syria’s eastern province of Deir el-Zour. No one was hurt in the attack, said Siyamend Ali, a spokesman for the US-backed & Kurdish-led Syrian Democratic Forces: The Associated Press
— ANI (@ANI) July 4, 2021
विज्ञापन
ऐसा ही एक हमला पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर हुआ था इसके छह दिन बाद ये रॉकेट हमला हुआ। पिछले हफ्ते का हमला अमेरिकी वायु सेना के विमानों द्वारा इराक-सीरिया सीमा के पास हवाई हमले किए जाने के एक दिन बाद हुआ, जो कि पेंटागन ने कहा था कि इराक के अंदर ड्रोन हमलों का समर्थन करने के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा उपयोग की जाने वाली सुविधाएं थीं।
इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लड़ने के लिए कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के साथ काम कर रहे पूर्वोत्तर सीरिया में कई अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। जो आतंकियों से लगातार लोहा ले रहे हैं।