सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर रॉकेट हमला, नाकाम किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर रॉकेट हमले की खबर है। रियाद पर कथित तौर पर मिसाइलों से हमला किया गया है। खबरों के मुताबिक ईरान समर्थित हौथिस ने यमन से सऊदी अरब की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। अरब गठबंधन ने कहा कि इसे रोक दिया गया है।
Reportedly R0cket Att@ck on Saudi Arabia capital Riyadh.
— Megh Updates 🚨 (@MeghUpdates) February 27, 2021
Patriot Missiles launched to intercept ....
अरब गठबंधन ने कहा कि विद्रोहियों ने दक्षिण-पश्चिमी शहर खामिस मुश्यत और जजान पर रॉकेट से हमला किया जिसे नष्ट कर दिया गया। अरब गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्क अल-मलिकी ने कहा कि हौथी मिलिशिया के नागरिकों और नागरिक क्षेत्रों पर हमला कर युद्ध अपराध किया है।
कर्नल तुर्क अल-मलिकी ने बताया कि राजधानी रियाद को निशाना बनाने के लिए दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि हौथी विद्रोही दल ने नागरिकों पर और नागरिक क्षेत्रों पर हमले का प्रयास किया है।