{"_id":"607c93478ebc3ebd09683345","slug":"rocket-attack-on-iraq-air-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: बगदाद के उत्तर में स्थित एक हवाईअड्डे पर रॉकेट से हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक: बगदाद के उत्तर में स्थित एक हवाईअड्डे पर रॉकेट से हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल
Mon, 19 Apr 2021 01:45 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बगदाद
पीटीआई, बगदाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:45 AM IST
सार
- बलाद हवाई ठिकाने के भीतर कम से कम दो रॉकेट धमाके हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित एक इराकी हवाईअड्डे पर रविवार को रॉकेट गिरे जिनकी चपेट में आने से दो इराकी सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
इराकी सेना के कमांडर मेजर जनरल दिया मोहसेन ने इराक की आधिकारिक संवाद एजेंसी को बताया कि बलाद हवाई ठिकाने के भीतर कम से कम दो रॉकेट धमाके हुए। यह ठिकाना अमेरिकी प्रशिक्षकों का आवास है।
विज्ञापन
इस हमले से कुछ दिन पहले विस्फोटक लदे ड्रोन ने उत्तरी इराक के एक हवाईअड्डे के नजदीक अमेरिका नीत बलों को निशाना बनाया था जिससे इमारत में आग लग गई थी।
मोहसेन ने बताया कि हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, हालांकि, ठिकाने के भीतर किसी अधिस्थापना को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन