{"_id":"602c1dc16825be1e684ff4f6","slug":"rocket-attack-near-american-army-camp-in-iraq-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में अमेरिकी ठिकाने के पास रॉकेट हमला, एक मृत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक में अमेरिकी ठिकाने के पास रॉकेट हमला, एक मृत
Wed, 17 Feb 2021 01:02 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बगदाद।
एजेंसी, बगदाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
उत्तरी इराक में इरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास रॉकेट हमलों में अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के एक सदस्य की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं। यहीं पास में अमेरिकी सैन्य ठिकाना भी मौजूद है। इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोटो ने सोशल मीडिया पर कहा कि कुर्द-संचालित क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास रात करीब साढ़े नौ बजे तीन रॉकेट दागे गए। इसमें गठबंधन के एक असैन्य कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले में अमेरिकी सेवा से जुड़ा एक कर्मी भी घायल हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने मारे गए कॉन्ट्रैक्टर की नागरिकता उजागर नहीं की और कहा कि जांच जारी है। कुर्दिस्तान के गृह मंत्रालय ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार कई लोग घायल हुए हैं। हमले में कई वाहन और अन्य संपत्ति भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
मारोटो के मुताबिक, ये रॉकेट किरकुक प्रांत से लगी सीमा के पास इरबिल के दक्षिण से एक क्षेत्र से दागे गए थे। इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने हमले की निंदा करते हुए इसे ‘तनाव बढ़ने’ का एक संकेत बताया।