फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Robert Santos decides to resign as US Census Bureau director midway through 5-year term World News In Hindi

US: अपने पद से इस्तीफा देंगे यूएस जनगणना ब्यूरो निदेशक रॉबर्ट सैंटोस, कार्यकाल के मध्य में ही लिया फैसला

Fri, 31 Jan 2025 11:11 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 11:11 PM IST
सार

यू.एस. जनगणना ब्यूरो के निदेशक रॉबर्ट सैंटोस ने अपने पांच साल के कार्यकाल के मध्य में पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस्तीफे को लेकर सैंटोस ने तर्क दिया कि वह अब अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना बना रहे हैं इस कारण ये फैसला लिया है।
 

विज्ञापन
Robert Santos decides to resign as US Census Bureau director midway through 5-year term World News In Hindi
रॉबर्ट सैंटोस - फोटो : एक्स@censusdirector

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण करते ही अमेरिकी की राजनीति में कई सारे बदलाव देखने को मिल रहे है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि यू.एस. जनगणना ब्यूरो के निदेशक रॉबर्ट सैंटोस ने अपने पांच साल के कार्यकाल के मध्य में पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने गुरुवार शाम एक पत्र में कहा कि यह निर्णय उन्होंने गहन चिंतन के बाद लिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अब अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना बना रहे हैं। सैंटोस ने 2022 में ब्यूरो के 26वें निदेशक के रूप में शपथ ली थी और वह इसके पहले हिस्पैनिक नेता थे। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप का रास्ता साफ
देखा जाए तो सैंटोस का इस्तीफा देने का फैसला 2030 की जनगणना से पहले आया है, जो अगले दशक के लिए देश की राजनीतिक शक्ति और संघीय निधियों का निर्धारण करेगी। उनका इस्तीफा अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एजेंसी के नेतृत्व को नया रूप देने का अवसर प्रदान करता है, क्योंकि उनकी पार्टी अवैध रूप से रहने वाले लोगों को जनगणना में शामिल नहीं करने की कोशिश कर रही है। इस पर विवाद बढ़ गया है, क्योंकि कुछ रिपब्लिकन नेताओं का मानना है कि नागरिक मतदान-आयु जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधित्व को फिर से आकार देना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपब्लिकन विशेषज्ञ का तर्क
रिपब्लिकन पुनर्वितरण विशेषज्ञ का कहना है कि यदि कांग्रेस और विधायी जिलों के पुनर्निर्माण के लिए कुल जनसंख्या के बजाय केवल नागरिक मतदान-आयु (जो 18 साल और उससे ऊपर के लोग होते हैं) जनसंख्या का इस्तेमाल किया जाए, तो यह रिपब्लिकन और गैर-हिस्पैनिक गोरों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका मतलब है कि यदि जनगणना में केवल वे लोग गिने जाएं जो वोट देने के योग्य हैं (मतदान आयु वाले), तो कुछ राज्यों और इलाकों में रिपब्लिकन को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं, क्योंकि नागरिक मतदान-आयु जनसंख्या का वितरण उन इलाकों में अधिक हो सकता है, जहां रिपब्लिकन को ज्यादा समर्थन मिल सकता है।

इसके अलावा, जनगणना के आंकड़े संघीय धन के वितरण को भी प्रभावित करते हैं, जैसे सड़कों, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य सरकारी कार्यक्रमों के लिए राज्यों को मिलने वाले 2.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर। इसलिए, जनगणना के आंकड़े न केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व बल्कि राज्य सरकारों के लिए वित्तीय सहायता के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं।

नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप से की अपील
साथ ही सैंटोस के इस्तीफे के बाद नागरिक अधिकार समूहों ने ट्रंप से अपील की है कि वह जनगणना ब्यूरो का नेतृत्व एक निष्पक्ष और ईमानदार नेता को सौंपें, ताकि डेटा संग्रह और रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बनी रहे। 


सैंटोस का जनगणना ब्यूरो में विश्वास बहाल करने पर जोर
गौरतलब है कि सैंटोस ने अपने कार्यकाल दौरान ट्रंप के पहले कार्यकाल के बाद जनगणना ब्यूरो में विश्वास बहाल करने पर जोर दिया था, जब एजेंसी को राजनीतिक रूप से प्रभावित करने के प्रयास किए गए थे। जनगणना ब्यूरो में शामिल होने से पहले सैंटोस शहरी संस्थान में उपाध्यक्ष थे और उन्होंने चार दशकों तक सांख्यिकी और सर्वेक्षण अनुसंधान में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed