फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Robbers dressed in police uniform robbed Indian Sikh family in Lahore

Pakistan: लाहौर में भारतीय सिख परिवार से बंदूक की नोक पर लूट, पुलिस की वर्दी में थे अपराधी; जांच जारी

Thu, 30 Nov 2023 04:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Nov 2023 04:04 PM IST
सार

Pakistan: गुरु नानक जयंती के मौके पर पाकिस्तान पहुंचे एक भारतीय सिख परिवार से बदमाशों ने लूटपाट की। सिख परिवार लाहौर के लिबर्टी मार्केट में खरीददारी कर रहा था। 

विज्ञापन
Robbers dressed in police uniform robbed Indian Sikh family in Lahore
पीड़ित सिख परिवार के सदस्य। - फोटो : पाकिस्तानी मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में पुलिस की वर्दी पहने लुटेरों ने एक भारतीय सिख परिवार के साथ लूटपाट की। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

बाजार में खरीददारी कर रहा था परिवार
पुलिस के प्रवक्ता एहतशाम हैदर ने बताया कि गुरु नानक देव की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए भारत से यहां पहुंचे कंवलजीत सिंह और उनके परिवार के सदस्य बुधवार को गुरुद्वारा ननकाना साहिब से लौटने पर खरीदारी के लिए लाहौर के गुलबर्ग इलाके में लिबर्टी मार्केट गए थे। उन्होंने बताया कि सिख परिवार जब एक दुकान से बाहर आया तो पुलिस की वर्दी पहने दो लुटेरों ने उन्हें रोका और बंदूक की नोक पर नकदी और गहने लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई लाख भारतीय रुपये और गहने लूटे
उन्होंने बताया कि लुटेरों ने सिख परिवार से 250,000 भारतीय रुपये और 150,000 पाकिस्तानी रुपये के अलावा गहने लूट लिए। घटना के बाद वहां लोग जमा हो गए और फिर सिख परिवार के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचे। गुलबर्ग पुलिस के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचित किया जो वहां पहुंचे।

विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया
हैदर ने कहा, 'पुलिस उप महानिरीक्षक ने भारतीय सिख परिवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी।' पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने भी सिख तीर्थयात्री परिवार से की गई लूट की घटना का संज्ञान लिया है और लाहौर पुलिस प्रमुख से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देश जारी
नकवी ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की तत्काल पहचान पर जोर देते हुए डकैती में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। उन्होंने गुलबर्ग जैसे इलाके में सिख परिवार को लूट की घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक करार दिया और दोषियों को 48 घंटे के भीतर न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया।

गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान में हैं भारतीय सिख श्रद्धालु
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नकवी ने जोर देकर कहा कि इस मामले में किसी भी लापरवाही की पहचान की जानी चाहिए, और जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख तीर्थयात्री सम्मानित अतिथि हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना एक जिम्मेदारी है। बता दें कि ढाई हजार से ज्यादा भारतीय सिख अभी गुरु नानक देव की जयंती के सिलसिले में पाकिस्तान में हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed