फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Roadside bomb blast kills one injures four in Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सड़क किनारे बम धमाका, दो की मौत, नौ घायल

Wed, 14 Dec 2022 08:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 Dec 2022 08:27 PM IST
सार

विस्फोट उत्तरी वजीरिस्तान के मिरानशाह कस्बे के दत्ता खेल रोड पर हुआ। मिरानशाह जिला मुख्यालय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वली जमान ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Roadside bomb blast kills one injures four in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती विस्फोट में एक सैनिक सहित दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। धमाका उत्तरी वजीरिस्तान के मीरनशाह शहर में हुआ। आईएसपीआर ने बताया, किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह इलाका तालिबान का गढ़ रहा है।

विज्ञापन


विस्फोट उत्तरी वजीरिस्तान के मिरानशाह कस्बे के दत्ता खेल रोड पर हुआ। मिरानशाह जिला मुख्यालय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वली जमान ने एक प्रमुख पाकिस्तानी अखबार को बताया कि दो व्यक्ति की मौत हो गई है और नौ लोग घायल हो गए हैं। डॉक्टर वली जमान ने कहा कि घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जा रही है। 
विज्ञापन


अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, यह दूरस्थ सीमा क्षेत्र तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का पहले गढ़ रहा है। तालिबान के पड़ोसी अफगानिस्तान पर कब्जे के साथ ही बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह प्रांतों में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed