{"_id":"6399e450d81a085ddb1a42bc","slug":"roadside-bomb-blast-kills-one-injures-four-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सड़क किनारे बम धमाका, दो की मौत, नौ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सड़क किनारे बम धमाका, दो की मौत, नौ घायल
Wed, 14 Dec 2022 08:27 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 Dec 2022 08:27 PM IST
सार
विस्फोट उत्तरी वजीरिस्तान के मिरानशाह कस्बे के दत्ता खेल रोड पर हुआ। मिरानशाह जिला मुख्यालय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वली जमान ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती विस्फोट में एक सैनिक सहित दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। धमाका उत्तरी वजीरिस्तान के मीरनशाह शहर में हुआ। आईएसपीआर ने बताया, किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह इलाका तालिबान का गढ़ रहा है।
विज्ञापन
विस्फोट उत्तरी वजीरिस्तान के मिरानशाह कस्बे के दत्ता खेल रोड पर हुआ। मिरानशाह जिला मुख्यालय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वली जमान ने एक प्रमुख पाकिस्तानी अखबार को बताया कि दो व्यक्ति की मौत हो गई है और नौ लोग घायल हो गए हैं। डॉक्टर वली जमान ने कहा कि घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, यह दूरस्थ सीमा क्षेत्र तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का पहले गढ़ रहा है। तालिबान के पड़ोसी अफगानिस्तान पर कब्जे के साथ ही बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह प्रांतों में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन