{"_id":"5eae1b4695ffec383059dafe","slug":"risk-of-heart-disease-and-stroke-in-older-age-due-to-childhood-neglect-and-family-discord","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन में अनदेखी और पारिवारिक कलह से बड़ी उम्र में हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बचपन में अनदेखी और पारिवारिक कलह से बड़ी उम्र में हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा
Sun, 03 May 2020 06:46 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 03 May 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Heart attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन में जो बच्चे किसी सदमे से गुजरे होते हैं। उन्हें नजरअदांज किया जाता है, अनदेखी की जाती है या पारिवारिक माहौल अच्छा नहीं होता है, हमेशा कलह रहती है। ऐसे बच्चों के 50 से 60 की उम्र में पहुंचने पर उन्हें हृदय संबंधी रोगों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
नॉर्थ वेस्टर्न मेडिसिन का अध्ययन हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। प्रमुख शोधकर्ता डॉ. जैकब पियर्स ने बताया है कि बचपन में परिवार के खराब माहौल के चलते 50 फीसदी बच्चों को हृदय संबंधी तकलीफ होती है जिसमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
इस अध्ययन में 36 हजार मरीजों को शामिल किया गया था। अध्ययन के अनुसार इस स्थिति से गुजरने वाले बच्चों को जिंदगीभर तनाव रहता है, बेचैनी घबराहट की तकलीफ होती है, सिगरेट पीते हैं, अवसाद में रहते हैं और उनकी जीवनशैली भी खराब होती है।
विज्ञापन
इस कारण उनका बीएमआई भी खराब होता है, जिसके चलते वे बीपी और दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसको लेकर और अध्ययन की जरूरत है।