फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi Meets UK PM Rishi Sunak Approves 3000 Visa for Indians News in Hindi

G-20 Summit: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने भारत के हक में लिया बड़ा फैसला, स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री

Thu, 17 Nov 2022 12:29 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई,लंदन
एएनआई,लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Nov 2022 12:29 AM IST
सार

इंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने भारत के युवा पेशेवरों के हक में बड़ा फैसला लिया है। 

विज्ञापन
PM Modi Meets UK PM Rishi Sunak Approves 3000 Visa for Indians News in Hindi
बाली से दिल्ली पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

इंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार रात बाली से दिल्ली पहुंचे। इससे पहले बाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से  मुलाकात की। मुलाकात के बाद भारतीय नागरिकों के हक में अच्छी खबर आई। दरअसल, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने भारत के युवा पेशेवरों को हर साल ब्रिटेन में काम करने के लिए 3,000 वीजा देने की हरी झंडी दे दी है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि भारत इस तरह की योजना से लाभान्वित होने वाला पहला वीजा-राष्ट्रीय देश है, जो पिछले साल ब्रिटेन-भारत प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी की ताकत पर प्रकाश डालता है।

विज्ञापन


ब्रिटिश पीएमओ ने किया ट्वीट
वहीं इस फैसले के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज ब्रिटेन-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम की पुष्टि की गई, जिसमें 18-30 वर्षीय डिग्री-शिक्षित भारतीय नागरिकों को 3,000 स्थानों की पेशकश की गई, ताकि वे ब्रिटेन में आकर दो साल तक रह सकें और काम कर सकें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्ते के लिहाज से यह घोषणा बेहद अहम
वहीं डाइनिंग स्ट्रीक की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्ते के लिहाज से यह योजना काफी महत्वपूर्ण है। ब्रिटेन का भारत के साथ इंडो पैसिफिक रीजन के अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक गहरा  संबंध है। ब्रिटेन में तकरीबन एक चौथाई अंतरराष्ट्रीय छात्र भारत के हैं, भारतीय निवेश से यूके में 95 हजार रोजगार का सृजन होता है।


जानें भारत को लेकर सुनक का रुख क्या है?
मीडिया में आए सुनक के बयानों से पता चलता है कि वह भारत के साथ मुक्त व्यापार संबंध के समर्थक रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए सुनक ने कहा था कि दोनों देशों में रोजगार पैदा करने और भारत के लिए अपने कंज्यूमर फाइनेंशियल सर्विस इंडस्ट्री को लचीला बनाने के लिए ब्रिटेन, भारत के साथ एफटीए के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सुनक ने कार्बन उत्सर्जन नेट जीरो एंबिशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भारत को क्लाइमेट फाइनेंस की सुविधा प्रदान करने की भी बात कही थी।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सुनक ने किया ट्वीट
इंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की मुलाकात हुई। इस दौरान यूके के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत संबंधों पर के बारे में बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों पर चर्चा की जहां यूके और भारत तेजी से मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं, यूके के पीएम ऋषि सुनक ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने कहा कि "यूनाइटेड बाय फ्रेंडशिप, एक मजबूत दोस्ती"। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी और पीएम मोदी की गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी शेयर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed