फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rishi Sunak Faces First Rebellion, pulled a vote, know all about

Rishi Sunak: ऋषि सुनक के खिलाफ बगावत की धमकी, टालना पड़ा अहम विधेयक पर मतदान

Wed, 23 Nov 2022 07:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 23 Nov 2022 07:47 AM IST
सार

यह विधेयक बुधवार को हाउस आफ कामंस में चर्चा के लिए वापस आएगा और इस पर अगले सोमवार को मतदान होने वाला था। पीएम सुनक के समक्ष इस विधेयक पर मतदान में हार का खतरा है। यदि 47 बागी सदस्यों को विरोधी लेबर व अन्य विपक्षी दलों का समर्थन मिला तो उनकी पहली पराजय हो सकती है। 

विज्ञापन
Rishi Sunak Faces First Rebellion, pulled a vote, know all about
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पहली बार अपनी ही पार्टी के सांसदों की बगावत की धमकी का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कारण उन्हें ब्रिटिश सरकार की मकान निर्माण की योजना संबंधी विधेयक (Levelling-Up and Regeneration Bill) पर मतदान टालना पड़ा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुनक की टोरी पार्टी के करीब 47 व अन्य सांसदों के साथ मिलकर लेवलिंग-अप व रिजनरेशन बिल में संशोधन के प्रस्ताव पर दस्तखत किए हैं। इससे स्थानीय परिषदों द्वारा अनिवार्य रूप से मकानों के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने पर रोक लग सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह विधेयक बुधवार को हाउस ऑफ कामंस में चर्चा के लिए वापस आएगा और इस पर अगले सोमवार को मतदान होने वाला था। पीएम सुनक के समक्ष इस विधेयक पर मतदान में हार का खतरा है, क्योंकि उन्हें सिर्फ 69 सदस्यों का कामकाजी बहुमत हासिल है। यदि 47 बागी सदस्यों को विरोधी लेबर व अन्य विपक्षी दलों का समर्थन मिला तो उनकी पहली पराजय हो सकती है। 


इस विधेयक पर आज चर्चा की संभावना है, लेकिन एक सरकार अधिकारी का कहना है कि इस पर मतदान सोमवार को नहीं होगा। अधिकारी ने कहा कि सदन की कार्यसूची में इसके लिए वक्त की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि लेवलिंग-अप मंत्री मिशेल गोव अगले कुछ सप्ताहों में इस विधेयक पर सांसदों के साथ चर्चा जारी रखेंगे और उम्मीद है कि वे क्रिसमस बाद तक मतदान टालने में कामयाब रहेंगे। 
ब्रिटिश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मकान निर्माण करना चाहती है, इसलिए यह विधेयक लाकर स्थानीय निकायों के लिए लक्ष्य तय कर अनिवार्य रूप से उनका निर्माण कराना चाहती है। कंजरवेटिव पार्टी व विपक्ष यदि इसमें संशोधन लाकर योजना पर अमल रुकवा दें तो यह सुनक सरकार के लिए एक तरह की हार या बड़ा झटका हो सकता है। देखना होगा बुधवार को होने वाली बहस में सुनक सरकार व उनकी पार्टी के सांसद तथा विपक्षी दल क्या रुख अपनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed