{"_id":"675059888426307dee06f3b7","slug":"rishi-sunak-akshata-murty-plan-new-uk-office-to-make-positive-contributions-report-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन में नया कार्यालय खोलने की योजना बना रहे ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति, पीआर कंपनी कर रही मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन में नया कार्यालय खोलने की योजना बना रहे ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति, पीआर कंपनी कर रही मदद
Wed, 04 Dec 2024 07:00 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:00 PM IST
सार
UK: रिपोर्ट में कहा गया है कि ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता अगले साल एक ऐसा कार्यालय बनाने पर विचार कर रहे हैं, जो ब्रिटेन में सकारात्मक योगदान देने वाले कार्यों को बढ़ावा दे। इसमें यह भी बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने 1,15,000 पाउंड की वार्षिक वेतन राशि लेने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : इंस्टाग्राम/ऋषि सुनक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन में एक नया निजी कार्यालय खोलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इस कार्यालय के उद्देश्य क्या होंगे। ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
'द टाइम्स' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति की साझा संपत्ति करीब 500 मिलियन पाउंड है। दोनों इस नए कार्यालय को अपनी खुद की फंडिंग से स्थापित करेंगे। इसका नाम 'अक्षता मूर्ति और ऋषि सुनक का कार्यालय' होगा। हालांकि, इस नए कार्यालय के उद्देश्यों को लेकर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है। लेकिन रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखते हैं और वे इसे अपने कार्यालय के मुख्य उद्देश्यों में शामिल कर सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता अगले साल एक ऐसा कार्यालय बनाने पर विचार कर रहे हैं, जो ब्रिटेन में सकारात्मक योगदान देने वाले कार्यों को बढ़ावा दे। इसमें यह भी बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने 1,15,000 पाउंड की वार्षिक वेतन राशि लेने से मना कर दिया है, जो उन्हें डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ने के बाद मिलने वाली थी। इस नई पहल में उन्हें एक पीआर कंपनी काउल्सन पार्टर्नस की मदद मिल रही है। कंपनी के मालिक एंडी काउल्सन पहले डाउनिंग स्ट्रीट के सलाहकार और अखबार के संपादक रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल जुलाई में कड़े मुकाबले में हार के बाद ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दिया था। वह अब यॉर्कशायर के रिचमंड और नॉर्थलर्टन से सांसद हैं। अक्तूबर में उन्होंने हाउस ऑफ कॉमन्स में नेता प्रतिपक्ष के दौर पर प्रधानमंत्री से सवालों के अंतिम सत्र में भाग लिया था। इसके बाद वह अपनी संसदीय सीट पर वापस लौटे और तबसे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
पिछले महीने ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री का लंदन में भारतीय विद्या भवन के दीवाली समारोह में स्वागत किया गया था। इस समारोह में अक्षता और उनकी मां सुधा मूर्ति भी शामिल हुई थीं। अक्षता मूर्ति ने डाउनिंग स्ट्रीट में रहते हुए 'लेसन्स एट 10' कार्यक्रम शुरू किया था, जिससे ब्रिटेन के बच्चों को ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय और आवास के अंदर की झलक देखने का मौका मिला।