फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Riots in Pakistan: Lahore bursts in controversy over printing of so called cartoons of the Prophet in France

पाकिस्तान में दंगा: फ्रांस में पैगंबर के तथाकथित कार्टून के छापने के विवाद में जल उठा लाहौर

Mon, 19 Apr 2021 04:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 19 Apr 2021 04:30 AM IST
सार

  • टीएलपी के दंगाइयों ने पुलिस स्टेशन से पांच पुलिसकर्मी अगवा किए, डीएसपी को दी यातनाएं
  • पुलिस के अनुसार लाठी, पत्थर और अन्य हथियारों से लैस टीएलपी कार्यकर्ताओं ने हिंसा भड़काई
  • पुलिस की कार्रवाई में तीन की मौत, सैकड़ों घायल

विज्ञापन
Riots in Pakistan: Lahore bursts in controversy over printing of so called cartoons of the Prophet in France
पाकिस्तान में हिंसक झड़पें - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित हुए संगठन तहरीक एलबैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने लाहौर में दंगे भड़का दिए। व्यवस्था बनाने सड़कों पर उतरी पुलिस पर उसके कार्यकर्ताओं ने हमले कर पांच पुलिस वालों को बंधक बनाया। बंधक पुलिसवालों में एक डीएसपी शामिल हैं, जिनकी बुरी तरह पिटाई की गई। पुलिस की कार्रवाई में तीन लोग मारे गए, सैकड़ों लोग घायल हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लाठी, पत्थर और अन्य हथियारों से लैस टीएलपी कार्यकर्ताओं ने हिंसा भड़काई। उन्हाेंने नवांकोट पुलिस स्टेशन पर हमला कर डीएसपी की पिटाई की। उन्हें पांच अन्य पुलिसकर्मियों सहित अपहरण कर अपने मरकज ले गए। इस दौरान कई पाकिस्तानी रेंजर व पुलिसकर्मी थाने के भीतर बंधक बनाकर रखे गए।
विज्ञापन


दंगाई यहां मौजूद 50 हजार लीटर पेट्रोल भरा टैंकर भी साथ ले गए। पुलिस के अनुसार उसने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन लोग मारे गए, और थाने को अपने कब्जे में लिया। तब तक 11 पुलिसवाले दंगाइयों द्वारा दी गई यातना से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के राजदूत पाकिस्तान छोड़ें, तभी दफनाएंगे शव : टीएलपी
टीएलपी के प्रवक्ता शफीक अमीन ने बयान दिया कि पुलिस ने लाहौर के कई इलाकों पर जमे उनके कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की, जिससे हिंसा हुई। यहां के यतीमखाना चौक पर एक हफ्ते से प्रदर्शनकारी बने हुए हैं। शफीक ने कहा कि मृतकों को तभी दफनाया जाएगा जब फ्रांस के राजदूत उनका देश छोड़ेंगे।

उनकी यह भी मांग है कि पाकिस्तान फ्रांस से सभी कारोबारी संबंध खत्म करे क्योंकि वहां पैगंबर के तथाकथित कार्टून का प्रकाशन हो रहा है। उन्हाेंने पुलिस पर ही अपने कार्यकर्ताओं के अपहरण का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने कहा कि उन्हें कानून तोड़ने पर गिरफ्तार किया गया है।

मेट्रो रेल के ऊपर चढ़े
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के बीच टीएलपी के नेताओं ने मस्जिदों से भड़काऊ भाषण दिए। उन्हें सुनने के लिए कार्यकर्ता लाठी और पत्थर लेकर आए। उन्हाेंने लाहौर की ऑरेंज लाइन मेट्रो ट्रेन पर कब्जा किया और उसके ऊपर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस पर काफी देर पत्थर फेंके गए।


मानसिक रूप से तैयार नहीं, लेकिन कदम उठाए : शेख राशिद
यहां के गृह मामलात मंत्री शेख राशिद ने बताया कि यतीमखाना चौक के आसपास हालात अब भी तनाव भरे हैं। सरकार और टीएलपी में बातचीत नहीं हो रही है। उन्हाेंने कहा कि पाकिस्तान में ईशनिंदा स्वीकार्य नहीं है, लेकिन हमें शांति और जीवित रहने के लिए ऐसे कदम उठाने पड़े हैं जिनके लिए हम मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed